फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 09 january: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 1413 नए संक्रमित, जोशीमठ-औली रोपवे के 27 कर्मचारी भी चपेट में

Sun, 09 Jan 2022 06:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 09 Jan 2022 06:26 PM IST
सार

270 संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 332173 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 09 january: positive patients update
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में 1413 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। संक्रमण दर 07.79 प्रतिशत हो गई है। जबकि 482 संक्रमित ठीक हुए हैं। 4118 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 350885 हो गई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में चुनावी माहौल के बीच कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में एक दिन में 1413 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 505 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


देहरादून में हालात चिंताजनक: संस्थानों में सामूहिक रूप से मिलने लगे हैं कोरोना मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल में 139, हरिद्वार में 299, पिथौरागढ़ में 08, अल्मोड़ा में 21, ऊधमसिंह नगर में 203, चंपावत में 12, टिहरी में 22, उत्तरकाशी में 08, बागेश्वर में 03, पौड़ी में 147, चमोली में 34, रुद्रप्रयाग में 12 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घटी है। राज्य में कुल 332655 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 94.80 प्रतिशत दर्ज की गई। कुल मृतकों की संख्या 7424 हो गई है।

Uttarakhand Covid Guidelines: सियासी रैलियों पर 16 तक रोक, स्कूल भी बंद रहेंगे, एसओपी जारी 

जोशीमठ-औली रोपवे के 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
चमोली जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को जोशीमठ-औली रोपवे के 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जबकि दो कर्मचारी दो दिन पहले पॉजिटिव आए थे। जिसके चलते प्रशासन ने रोपवे का संचालन फिलहाल बंद करा दिया गया है। एसीएमओ डा. उमा रावत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रोपवे कर्मचारियों के पॉजिटिव आने की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।

दरअसल इन दिनों औली में बड़ी संख्या में बाहर से पर्यटक आ रहे हैं, जिसमें अधिकांश रोपवे से औली पहुंचना पसंद कर रहे हैं। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर बर्फ और पाला गिरा होने से भी मार्ग काफी खतरनाक बना हुआ है, जिसके चलते इस पर वाहनों का आवागमन काफी सीमित हो रखा है। ऐसे में अब जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) को रोपवे संचालन करना चुनौती बन गया है।

एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि कर्मचारियों के स्वस्थ होने तक रोपवे का संचालन बंद रहेगा। सोमवार को वहां सैनिटाजेशन किया जाएगा। साथ ही अन्य कोविड गाइड लाइन का पालन कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

श्रीनगर में 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

राजकीय मडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में सैंपल देने वाले 13 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। रविवार को भी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर व छात्र संक्रमित पाए गए हैं। प्राचार्य के निर्देशों के बाद यहां संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। साथ ही बेस अस्पताल को सैनिटाइज किया जा रहा है। 

कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि पैथोलॉजी के सीनियर रेजीडेंट चिकित्सक, एनेस्थिसिया विभाग के जूनियर रेजीडेंट व एक इंटर्न डॉक्टर और दो एमबीबीएस छात्र-छात्राएं संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।

वर्तमान में कोविड अस्पताल में सिर्फ एक संक्रमित भर्ती है। वहीं, राजकीय संयुक्त अस्पताल की एक नर्सिंग अफसर और उसके ससुर भी संक्रमित हो गए हैं। नर्सिंग अफसर के पति की रिपोर्ट एक दिन पूर्व पॉजिटिव आई थी। 

कोटद्वार क्षेत्र में दो महिला चिकित्सकों सहित 19 लोग कोरोना संक्रमित 
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। जिला कोविड वॉर रूम से आई कोरोना रिपार्ट में बेस अस्पताल कोटद्वार के दो महिला चिकित्सकों समेत 19 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर उनका कोरोना उपचार शुरू कर दिया है। 

सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि नोएडा से शिवपुर आने वाला एक व्यक्ति और एक महिला, स्टेशन रोड कोटद्वार की एक महिला, दिल्ली से कोटद्वार आने वाले दो युवक, कोटद्वार बेस अस्पताल में कार्यरत दो महिला चिकित्सक, तड़ियालचौक क्षेत्र में एक व्यक्ति, लैंसडौन में एक व्यक्ति, नैनीडांडा क्षेत्र में एक वृद्धा, यमकेश्वर क्षेत्र में पांच महिलाएं और पांच व्यक्तियों की रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सितारगंज में 55 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित

कोरोना महामारी की तीसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को एक ही स्कूल में 55 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी बच्चों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए स्कूल के पास कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि बीते सात जनवरी को नगर के एक स्कूल में टीकाकरण शिविर लगाया गया था, जहां 15 से 18 आयु वर्ग के करीब 352 बच्चों को टीके लगाए जाने थे। स्कूल पहुंचे 155 बच्चों को टीका लगने से पहले आरटीपीसीआर जांच की गई। रविवार दोपहर आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने पर स्कूल के करीब 55 बच्चे कोरोना संक्रमित निकले हैं। हालांकि किसी भी छात्र में कोविड के गंभीर लक्षण नहीं थे। 
ऋषिकेश: 20 पर्यटकों समेत 66 कोरोना पॉजिटिव 
ऋषिकेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को यहां 20 पर्यटकों समेत 66 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों को आइसोलेट किया गया है। यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 24 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 20 पर्यटक दिल्ली, मुजफ्फरनगर, रुड़की और चार लोग तल्ला बणांस के शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed