फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona virus in uttarakhand: Corona patients getting collectively in institutions

देहरादून में हालात चिंताजनक: संस्थानों में सामूहिक रूप से मिलने लगे हैं कोरोना मरीज

Sun, 09 Jan 2022 12:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 09 Jan 2022 12:29 PM IST
सार

अब विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों में भी कोरोना के मरीज सामूहिक रूप से मिलने लगे हैं।

विज्ञापन
corona virus in uttarakhand: Corona patients getting collectively in institutions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देहरादून जिले में जहां कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, अब विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों में भी कोरोना के मरीज सामूहिक रूप से मिलने लगे हैं। शनिवार को जिले में 537 नये मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश भर में पिछले कुछ दिनों में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसमें अब तक कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मरीज रोजाना देहरादून जिले में ही मिल रहे हैं।

विज्ञापन


वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) परिसर में डीम्ड विश्वविद्यालय में आठ छात्र और दो कर्मचारी संक्रमित मिले। इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट रिसर्च एंड एजुकेशन (आईसीएफआरई) के महानिदेशक एवं एफआरआई के निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि पूरे संस्थान को सैनिटाइज कर दिया गया है। संक्रमित छात्रों और कर्मचारियों को कोविड गाइडलाइन के तहत आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए अन्य छात्र-छात्राओं और कर्मियों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 1560 संक्रमित, लगातार दूसरे साल नहीं होगा उत्तरायणी का मेला
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चंदरनगर स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज में सात छात्राएं, संभागीय परिवहन कार्यालय में आरटीओ डीसी पठोई समेत 10 कर्मी, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रयोगशाला के 10 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में 10 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि आरटीओ कार्यालय में एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जांच कराई गई थी। जिनमें 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। एफआरआई में कुछ छात्र हरिद्वार से आने पर संक्रमित मिले थे। उसके बाद जांच कराने पर अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी को होम आइसोलेशन में रहने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

आरटीओ पठोई समेत 10 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई समेत 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सभी कर्मचारियों की जांच की थी। 24 घंटे बाद उनकी रिपोर्ट आई तो आरटीओ डीसी पठोई व नौ अन्य कर्मचारी पॉजिटिव मिले। उन सभी को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।

आरटीओ डीसी पठोई ने कहा कि सरकार की एसओपी के अनुसार अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को कार्यालय बंद किया गया था। अब सोमवार को दफ्तर खोलने को लेकर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की एसओपी के अनुसार जो भी होगा, उसका पूरी तरह पालन किया जाएगा।

आरटीओ ऐसा विभाग है, जहां रोजाना हजारों लोग कर्मचारियों के संपर्क में आते हैं। जो लोग संक्रमित हुए हैं, हो सकता है वो कोई लोगों से मिले हों या उनके संपर्क में आए हों। शुक्रवार को ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, टैक्स, फिटनेस समेत अन्य कार्यों को रोकते हुए कार्यालय को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed