फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 03 january: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 189 नए मामले, अब 523 हुए एक्टिव मामले

Mon, 03 Jan 2022 06:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Jan 2022 06:20 PM IST
सार

देहरादून जिले में 77 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में 15, नैनीताल में 91, पौड़ी में 28, अल्मोड़ा में एक,  ऊधमसिंह नगर में 34, टिहरी में पांच, पिथौरागढ़ जिले में आठ संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 03 january: positive patients update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 189 नए संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में फिर से संक्रमितों का ग्राफ बढ़ने लगा है, प्रदेश में अब तक 345653 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं आज 104 लोग ठीक हुए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को मिले इतने मामले
सोमवार को देहरादून जिले में 71 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में 12, नैनीताल में 18, पौड़ी में 44, अल्मोड़ा में नौ, ऊधमसिंह नगर में 22, टिहरी में चार, पिथौरागढ़ में छह, चमोली, चंपावत व उत्तरकशी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


चार छात्र कोरोना संक्रमित मिले
राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के चार छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है। संस्थान की ओर से छह छात्रों की एंटीजन जांच की गई थी। जिनमें चार छात्रों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इन्हें परिसर में ही आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां करीब 200 स्टाफ व छात्रों के सैैंपल लिए हैैं। इसके अलावा मैक्स अस्पताल में भी स्टाफ के छह लोग संक्रमित मिले हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना: आईआईएम काशीपुर में छात्रों की आवाजाही पर रोक, छुट्टी गए छात्र घर से ही ऑनलाइन देंगे परीक्षा

पौड़ी में बढ़ रहे कोरोना के मामले
जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। अभी तक जिले में 69 एक्टिव केस सामने आए हैं। इनमें अधिकांश लोग बाहरी राज्यों से आए हैं। अधिकांश मामले यमकेश्वर क्षेत्र में हैं।

हालांकि, जिले में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई मामला सामने नहीं आया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। जनपद की सीमा पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच बढ़ा दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीन कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए तय नियमों का पालन करना जरूरी है।

 

उत्तराखंड: नए साल का जश्न मनाने आए 28 पर्यटक मिले कोरोना संक्रमित, 31 दिसंबर को लिए थे सैंपल

हरिद्वार में स्वास्थ्य कर्मियों और आशाओं को किया सम्मानित
खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में एसडीएम ने कोरोनाकाल में अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना जांच और वैक्सीनेशन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्यकर्मियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।


सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। कोरोना नए-नए रूप बदलकर आ रहा है। इसलिए हमें कोविड गाइडलाइन के अनुरूप ही काम करना होगा ताकि कोरोना को मात दे सकें। कोरोना काल में आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने परिवार से दूर रहकर जान जोखिम में डालकर दिन-रात काम किया है। साथ ही लोगों की जान बचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed