फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 02 january: new positive patients update

कोरोना: आईआईएम काशीपुर में छात्रों की आवाजाही पर रोक, छुट्टी गए छात्र घर से ही ऑनलाइन देंगे परीक्षा

Sun, 02 Jan 2022 05:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Jan 2022 05:00 PM IST
सार

तीन कोरोना के केस मिलने के बाद आईआईएम ने सख्त कदम उठाया है। कॉलेज की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि संस्थान कोविड से निपटने के लिए नियमों का पालन कर रहा है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 02 january: new positive patients update
आईआईएम काशीपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईएम काशीपुर ने छात्र-छात्राओं की परिसर से बाहर आवाजाही पर रोक लगा दी है। अब घर गए छात्र इंस्टीट्यूट में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें घर से ही परीक्षा देनी होगी। कॉलेज में कोरोना के तीन केस मिलने के बाद एहतियातन कॉलेज ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: नवोदय विद्यालय के 82 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित, शिक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
विज्ञापन
 

क्वारंटाइन किए गए छात्रों में से तीन पॉजिटिव मिले
कॉलेज की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि संस्थान कोविड से निपटने के लिए नियमों का पालन कर रहा है। जब छात्र वापस कैंपस में शामिल होते हैं तो उन्हें क्वारंटाइन किया जाता है। क्वारंटाइन अवधि के बाद आरटीपीसीआर का परीक्षण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: देहरादून में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण कर रहा ओमिक्रॉन की ओर इशारा 

हाल ही में क्वारंटाइन किए गए छात्रों में से तीन पॉजिटिव मिले हैं। तीनों को आइसोलेट किया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। संस्थान की मेडिकल टीम इन छात्रों की व्यक्तिगत देखभाल कर रही है और उनकी प्रगति की बारीकी से निगरानी कर रही है। उसी दिन से परिसर के बाहर छात्रों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

कुछ दिन बाद कॉलेज में होने वाली है परीक्षा

एहतियात के तौर पर संस्थान ने 674 छात्र-छात्राएं और कर्मियों का आरटीपीसीआर परीक्षण कराया, जिसमें सभी निगेटिव निकले। कोरोना प्रबंधन के लिए संचालन समिति अक्सर बैठक करती रहती है।

समिति स्थिति का मूल्यांकन करती है और यह सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय उपाय करती है कि परिसर कोरोना मुक्त और अच्छी तरह से संचालित हो। संस्थान की पब्लिक रिलेशन कमेटी की आयुषी झा ने बताया कि कुछ दिन बाद कॉलेज में परीक्षा होने वाली है।

छात्र-छात्राओं से कहा गया है कि अगर वह घर जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं, लेकिन दोबारा कॉलज में लौटने का मौका अगले कुछ महीनों तक नहीं मिलेगा। कोरोना का दौर खत्म होने तक उन्हें ऑनलाइन कक्षाएं लेनी होंगी। उन्होंने बताया कि घर पर मौजूद और हाल के दिनों में घर जाने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा ऑनलाइन देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed