फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 82 students of Navodaya Vidyalaya corona infected

उत्तराखंड में कोरोना: नवोदय विद्यालय के 82 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित, शिक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Sun, 02 Jan 2022 01:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी (नैनीताल) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 02 Jan 2022 01:48 PM IST
सार

बीते बुधवार और गुरुवार को 11 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, जिन्हें अलग-अलग हॉस्टल में आइसोलेट किया गया है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 82 students of Navodaya Vidyalaya corona infected
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित गंगरकोट सुयालबाड़ी के जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को 82 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौनगांव में तैनात शिक्षक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


अलग-अलग हॉस्टल में किया गया आइसोलेट
बीते बुधवार और गुरुवार को 11 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, जिन्हें अलग-अलग हॉस्टल में आइसोलेट किया गया है। इनकी देखभाल डॉक्टरों की टीम कर रही है। सीएचसी गरमपानी के कोविड सैंपल प्रभारी मदन गिरी गोस्वामी ने बताया कि विद्यालय के 82 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित आए है। विद्यालय के 70 प्रतिशत बच्चे बुखार, खासी और नाक बंद से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 118 नए संक्रमित मिले, प्रदेश में अब 367 एक्टिव केस
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राप्रावि सौनगांव में तैनात दूसरे शिक्षक भी कोरोना संक्रमित आए हैं। क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सकते में आ गई है। वहीं प्रशासन भी क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी बनाने को लेकर जागरूक कर रहा है। कोश्याकुटौली के एसडीएम राहुल साह का कहना है कि नवोदय विद्यालय को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

उत्तराखंड : नए साल के पहले दिन प्रदेश में ओमिक्रॉन के चार संक्रमित मिले, कुल मरीजों की संख्या हुई आठ

बच्चों की फिर होंगी सैंपलिंग

जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में रहने वाले 450 बच्चों की सैंपलिंग के बाद 85 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। एक बार फिर बच्चों की सैंपलिंग की जाएगी। जांच परिणाम आने के बाद बच्चों को घर भेजा जाएगा।
- धीराज सिंह गर्ब्याल, डीएम नैनीताल

विद्यालय बंद करने के आदेश
संक्रमित पाए गए बच्चों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। प्रधानाचार्य को विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमित बच्चों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों की टीम गठित की गई है।
- डॉ. भगवती जोशी, सीएमओ

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में सिर्फ सात संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed