फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Vaccination in Uttarakhand: Panic during corona vaccination in Rajpura center rudrapur

उत्तराखंड: रुद्रपुर के रंपुरा टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाने आई भीड़ हुई बेकाबू, भगदड़ मची

Wed, 04 Aug 2021 11:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Aug 2021 11:22 PM IST
सार

रुद्रपुर के रंपुरा क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर सुबह के समय स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम लोगों को वैक्सीन लगवा रही थी। अचानक वहां मौजूद सैकड़ों लोगों में वैक्सीन लगवाने के लिए धक्कामुक्की शुरू हो गई।

विज्ञापन
Corona Vaccination in Uttarakhand: Panic during corona vaccination in Rajpura center rudrapur
रंपुरा केंद्र पर टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में रुद्रपुर के रंपुरा में टीकाकरण केंद्र पर बुधवार को वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंची भीड़ के अचानक अनियंत्रित होने से भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण अभियान को अधूरा छोड़कर जिला अस्पताल लौट आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। केंद्र पर टीकाकरण को रोकना पड़ा।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 37 नए मरीज मिले, चमोली में दो महीने का बच्चा और मां हुई संक्रमित
विज्ञापन


रुद्रपुर के रंपुरा क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर सुबह के समय स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम लोगों को वैक्सीन लगवा रही थी। केंद्र पर अभी सिर्फ 17 लोगों को ही टीके लगे थे कि अचानक वहां मौजूद सैकड़ों लोगों में वैक्सीन लगवाने के लिए धक्कामुक्की शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोग आपस में ही भिड़ गए। हंगामे की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, अचानक भगदड़ मचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को टीकाकरण रोकना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को लौट आई। जहां उन्होंने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इधर, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र पर भी लोगों की भीड़ रही। भीड़ अधिक होने के कारण केंद्र के बाहर पुलिस तैनात करनी पड़ी। 

खटीमा में 8353 लोगों को लगा टीका

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर 18 से अधिक उम्र के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 17 केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के 8353 लोगों को टीका लगाया गया। केंद्रों पर टीकाकरण को लेकर लंबी लाइनें लगी रहीं।

तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बावजूद टीका लगाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। नागरिक अस्पताल के प्रभारी कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करवाने की अपील की जा रही है।

लोगों से लगातार टीकाकरण केंद्रों पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद लोग मनमानी कर रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका है। जिले के लिए पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा।
-डॉ. डीएस पंचपाल, सीएमओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed