फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 04 August: 37 infected found and No Death

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 37 नए मरीज मिले, चमोली में दो महीने का बच्चा और मां हुई संक्रमित

Wed, 04 Aug 2021 11:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Aug 2021 11:33 PM IST
सार

प्रदेश में बुधवार को तीन जिलों चंपावत, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 04 August: 37 infected found and No Death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 37 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 42 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 576 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


कोरोना से लड़ेंगे: उत्तराखंड में शुरू हुआ गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने का अभियान, पहले दिन 15 को लगा टीका
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 25098 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों चंपावत, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पौड़ी में एक-एक, चमोली में 13, देहरादून में छह, हरिद्वार में तीन, नैनीताल और पिथौरागढ़ में दो-दो, ऊधमसिंहनगर और उत्तरकाशी में चार-चार मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342283 हो गई है। इनमें से 328304 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7366 लोगों की जान जा चुकी है।

एक लाख से ज्यादा लोगों ने लगवाई वैक्सीन
केंद्र सरकार से राज्य को पर्याप्त मात्रा में कोविड वैक्सीन उपलब्ध होने से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ रही है। बुधवार को प्रदेश भर में एक लाख से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के 655 केंद्रों पर 103511 लोगों को कोविड टीका लगाया गया है। प्रदेश में अब तक 62 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 18 से अधिक आयु वर्ग की कुल आबादी 77.29 लाख है। इसमें 60 प्रतिशत को पहली और 19.2 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई गई है।

ब्लैक फंगस के चार नए मामले
प्रदेश में बुधवार को ब्लैक फंगस के चार नए मामले मिले हैं। जबकि किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। कुल मरीजों की संख्या 561 हो गई है। अब तक ब्लैक फंगस से 126 मौत हो चुकी हैं। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में चार मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जिसमें दो मरीज दूसरे राज्यों के हैं। मरीजों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक मरीज को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है।

दो महीने का बच्चा और मां मिली कोरोना संक्रमित

चमोली जिले में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। बुधवार को चमोली में 13 संक्रमित मिले। वहीं, पिछले एक सप्ताह के भीतर जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 19 हो गए हैं। जिसमें दो महीने का बच्चा और उसकी मां शामिल है।

डिप्टी सीएमओ डा. एमएस खाती ने बताया कि जिले में दो भाई-बहन भी पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि इनमें कोई लक्षण नहीं हैं, इसलिए इनको होम आइसोलेशन में रखा गया है। छह नेपाली मजदूर पॉजिटिव मिले हैं, इनमें भी लक्षण नहीं हैं। एहतियातन उन्हें कोविड केयर सेंटर सिमली भेज दिया गया है। एक युवती कर्णप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव मिली है। वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से कर्णप्रयाग पहुंची थी।

कैंपटी पहुंचे 25 पर्यटकों का पुलिस ने किया चालान 

कैंपटी फॉल में लगातार पर्यटक दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। कैंपटी क्षेत्र में हुई हल्की बारिश के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। फॉल और झील के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

कैंपटी में कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन करने पर कई पर्यटकों का पुलिस ने चालान भी किया। थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि बिना मास्क के 10 ,सोशल डिस्टेंस का उल्लघंन करने पर छह और एमवी एक्ट में चार व सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीने के आरोप में पांच लोगों का चालान किया गया है। उन्होने बताया कि बुधवार को 45 वाहनों से 225 पर्यटक कैंपटी पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed