फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona in uttarakhand news : forgery in namami gange, fraud in covid 19 bill

नमामि गंगे में गड़बड़ी, कोविड-19 में बिलों में फर्जीवाड़ा, मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

Sun, 04 Apr 2021 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 04 Apr 2021 03:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तरकाशी जिले में नमामि गंगे परियोजना में गड़बड़ी और कोविड-19 महामारी के बिलों में फर्जीवाड़े की शिकायत पर जिलाधिकारी को 10 दिन जांच करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
corona in uttarakhand news : forgery in namami gange, fraud in covid 19 bill
गड़बड़ी और कोविड-19 महामारी के बिलों में फर्जीवाड़े की शिकायत - फोटो : pixabay

विस्तार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तरकाशी जिले में नमामि गंगे परियोजना में गड़बड़ी और कोविड-19 महामारी के बिलों में फर्जीवाड़े की शिकायत पर जिलाधिकारी को 10 दिन जांच करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


कोरोना का खतराः हरिद्वार के गणेशपुरम में एक साथ 14 कोविड संक्रमित मिलने से हड़कंप, दो की मौत
विज्ञापन



शनिवार को ग्राम नैताला (रैथल, भटवाड़ी और बरासू) में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल में स्थानीय ग्रामीणों ने यह शिकायतें उठाई। चौपाल से वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपाल में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन सभी शिकायतों का समाधान कर दिया गया। कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी, एसपी, सीडीओ तथा स्थानीय और आसपास के ग्रामीण मौजूद थे। एक महिला ने गांव में एएनएम सेंटर खुलवाने की मांग की।

सीएमओ उत्तरकाशी ने बताया कि एएनएम सेंटर का भवन है, लेकिन मैन पॉवर की कमी होने के कारण यह संचालित नहीं हो पा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने एएनएम सेंटर में एएनएम और फार्मेसिस्ट की नियुक्ति कर प्राथमिकता के आधार पर उसे शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश दिए। 

बीडीसी सदस्य ने बताया कि नैताला के समीप स्थित तोक जहां 300 से 400 लोग रहे हैं, वहां सड़क की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो बार शासन से एस्टीमेट वापस आ चुके हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

पशु चिकित्सालय का भवन अब तक नहीं बन पाया

एक ग्रामीण ने कहा कि गांव में अभी तक पशु चिकित्सालय का भवन अब तक नहीं बन पाया है। इस पर पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में पशु चिकित्सालय किराये पर चल रहा है और डॉक्टर भी पदस्थ है। अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जिला योजना में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र भवन निर्माण के निर्देश दिए। 

नैताला के वार्ड 2 से जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि उनके यहां नमामि गंगे के तहत घाट बनना अति आवश्यक है। वो स्वीकृत भी था, बाद में उसे बनाना रद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के किनारे स्थित पर्यटन स्थलों के समीप दीवार बनाना भी आवश्यक है। यह बरसात में क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा होता है।

इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को शीघ्र प्रस्ताव देकर निर्माण करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे योजना में घोटाले की सूचना मिलने की बात कही और इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने के निर्देश दिए। सुनीता भट्ट की मांग पर मुख्यमंत्री ग्राम में दूध डेयरी खोलने के लिए महिला समूह को शीघ्र जमीन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
 
एक अन्य व्यक्ति ने ग्राम के समीप 1955 में बनी चार किमी लंबी नहर का जीर्णोद्धार नहीं होने से सिंचाई में समस्या से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने मामला जिला योजना की बैठक में रखने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

गांव की पूजा राणा ने इंटर कॉलेज बिल्डिंग में पर्याप्त कमरे नहीं होने का मसला उठाया। मुख्यमंत्री ने कमरों का शीघ्र निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त बजट फंडिंग की व्यवस्था है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed