फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand latest news : in haridwar ganeshpur 14 corona positive found together, one died

कोरोना का खतराः हरिद्वार के गणेशपुरम में एक साथ 14 कोविड संक्रमित मिलने से हड़कंप, दो की मौत

Sat, 03 Apr 2021 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 03 Apr 2021 03:43 PM IST
सार

कुंभ नगरी हरिद्वार में कनखल के गणेशपुरम में शनिवार को एक साथ 14 कोविड संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं एक कोविड संक्रमित की मौत हुई है।

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand latest news : in haridwar ganeshpur 14 corona positive found together, one died
उत्तराखंड में कोरोना - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के बीच संक्रमण एक बार फिर जानलेवा हो गया है। कनखल के गणेशपुरम कालोनी में एक 74 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी परिवार के 13 लोग भी कोविड संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोनाः हरिद्वार में दस गुना बढ़ानी होगी कोरोना जांच, प्रदेश में 27460 सैंपल रिपोर्ट प्रतीक्षा में 
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर के बीच संक्रमण एक बार फिर जानलेवा हो गया है। कनखल के गणेशपुरम कालोनी में एक 74 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी परिवार के 13 लोग भी कोविड संक्रमित मिले हैं। प्रशासन ने पूरी कालोनी को सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया है। अब तक कॉलोनी के 100 से अधिक लोगों की कोविड आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कनखल में होली के ठीक अगले दिन गणेशपुरम निवासी 74 वर्षीय व्यापारी को बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजनों ने उनको बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई।

बृहस्पतिवार को चिकित्सकों ने व्यापारी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें एम्स अस्पताल ऋषिकेश रेफर किया था। एम्स अस्पताल में  व्यापारी की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने रुड़की की एक प्राइवेट लैब से अपनी आरटीपीसीआर कोविड जांच कराई। लैब टीम ने घर से ही परिवार के स्वैब सैंपल एकत्र किए।

शुक्रवार शाम को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में व्यापारी के दोनों बेटों सहित परिवार के 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शनिवार को तहसीलदार आशीष घिल्डियाल और नायाब तहसीलदार ललित पोखरियाल टीम सहित गणेशपुरम कालोनी पहुंचे। टीम ने कालोनी को सील करने के साथ पुलिस तैनात कर दी है। प्रशासन ने कालोनी में मुनादी करा कर लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। 

निगम और स्वास्थ्य विभाग ने नहीं ली सुध

व्यापारी के बड़े बेटे ने बताया कि प्रशासन ने केवल कालोनी को सील कर रस्म अदायगी कर दी है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके परिवार से कोई संपर्क नहीं किया है। नगर निगम ने भी अब तक घर का सैनिटाइजेशन भी नहीं किया है। उन्होंने परिवार के लोगों की दोबारा से जांच की मांग की है। 

निजी अस्पताल मदद के लिए आया आगे

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कालोनी में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने और कोविड सैंपलिंग के लिए टीम नहीं भेजी। स्थानीय पार्षद शुभम मैंदोला अनाज मंडी स्थित प्रेम अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की प्रबंध निदेशक डा. संध्या शर्मा से संपर्क किया। डॉ. संध्या शर्मा ने अपनी पैथोलॉजी जांच टीम को मौके पर भेज दिया। जांच टीम ने 100 से अधिक लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल एकत्र किए।

गणेशपुरम में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। डेट आडिट रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतक के परिवार के 13 लोग भी संक्रमित मिले हैं। कालोनी को सील कर दिया गया है। सर्विलांस टीम और कोविड जांच टीम को चिह्निकरण और सैंपिलिंग की कार्यवाही के निर्देश दे दिए गए हैं।
- डॉ. एसके झा, सीएमओ, हरिद्वार

कोटद्वार में एक पूर्व प्रधानाचार्य की कोरोना संक्रमण से मौत

वहीं कोटद्वार में एक पूर्व प्रधानाचार्य की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। पदमपुर सुखरो निवासी पूर्व प्रधानचार्य का ऋषिकेश एम्स में किडनी और फेफड़ा रोग का उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह छह बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। बेस अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डा. सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

उत्तराखंड में टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश

केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव राजीव गोबा ने उत्तराखंड में टेस्टिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक की। 

उन्होंने देश भर में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने, कोरोना जांच अधिक से अधिक बढ़ाने, वैक्सीनेशन को ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाने और जहां आवश्यकता हो वहां कंटेमेंट जोन बनाने को कहा।

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी के मुताबिक, कैबिनेट सचिव ने जो भी दिशा-निर्देश दिए हैं, उनका कड़ाई से पालन किया जा रहा है। कोरोना जांच को बढ़ाया जा रहा है। कोविड के बदलते स्वरूप पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 364 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। देहरादून और हरिद्वार जिले में संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 101275 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 2404 पहुंचे गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 9291 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 13 जिलों में 364 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 139 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। हरिद्वार में 118, नैनीताल में 34, ऊधमसिंह नगर में 31, पौड़ी में 12, अल्मोड़ा व चंपावत में छह-छह, टिहरी और रुद्रप्रयाग में पांच-पांच, उत्तरकाशी में तीन, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में दो-दो और चमोली जिले में एक संक्रमित मिला है। 

प्रदेश में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में एक और नीलकंठ हास्पिटल नैनीताल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। अब तक 1721 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 194 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 95649 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित मामले बढ़ने से प्रदेश की रिकवरी दर घट रही है। वर्तमान में 2404 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed