फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona in uttarakhand news : corona test report waiting reached 37 thousand

Corona in Uttarakhand : प्रतीक्षा सूची 37 हजार पार, सैंपल जांच की घटी रफ्तार

Sun, 04 Apr 2021 08:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 04 Apr 2021 08:59 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए जहां सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर सैंपल बढ़ाने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन दो दिनों से प्रदेश में 10 हजार से कम सैंपलों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
corona in uttarakhand news : corona test report waiting reached 37 thousand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए जहां सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर सैंपल बढ़ाने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन दो दिनों से प्रदेश में 10 हजार से कम सैंपलों की जांच की जा रही है। जिससे जांच के लिए भेजे गए 37 हजार से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट प्रतीक्षा में है। 

विज्ञापन


कोरोना का खतराः हरिद्वार के गणेशपुरम में एक साथ 14 कोविड संक्रमित मिलने से हड़कंप, दो की मौत
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हाईकोर्ट ने कुंभ क्षेत्र में प्रतिदिन 50 हजार सैंपलों की जांच करने के आदेश सरकार को दिए हैं। प्रदेश में सैंपलों की जांच बढ़ने के बजाए कम हो रही है। एक अप्रैल को जहां पूरे प्रदेश में 17870 सैंपलों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दो दिनों में सैंपल जांच की संख्या 10 हजार से कम हो गई है। प्रदेश में कोविड की आरटीपीसीआर जांच के लिए आठ सरकारी लैब है। इसके लिए अलावा कुंभ मेला के आठ निजी पैथोलॉजी लैब को अधिकृत किया गया है। 

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए सैंपल जांच बढ़ाने की आवश्यकता है। लेकिन दो दिनों में सैंपल जांच में कमी आई है। 

प्रदेश में तीन दिन में हुई सैंपल जांच 
दिन     -         सैंपल जांच
एक अप्रैल  -     17870
दो अप्रैल    -      9655
तीन अप्रैल   -    9094

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed