फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: Controversy over appointment of BJYM metropolitan president

देहरादून : भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति पर विवाद

Fri, 13 Nov 2020 11:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
dehradun news: Controversy over appointment of BJYM metropolitan president
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति पर विवाद उठने लगा है। भाजयुमो के गढ़वाल संयोजक महेश जगूड़ी ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और भाजयुमो के कुंदन लटवाल आदि को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है।

विज्ञापन


महेश जगूड़ी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के बयान के मुताबिक पार्टी के संविधान के तहत युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 30 साल की उम्र का मानदंड रखा गया था, लेकिन जब महानगर अध्यक्ष पर नियुक्ति की गई तो इस नियम को दरकिनार कर दिया गया। जगूड़ी ने कहा कि जो लोग संगठन विरोधी कार्य में संलिप्त रहे हों, उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने से वह बहुत ही आहत हैं। इस बारे में पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


उधर, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने बताया कि यह संगठन का निर्णय है। यह किसी एक व्यक्ति का निर्णय नहीं है। संगठन विरोधी कार्यों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को दायित्व नहीं दिया गया है। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला का कहना है कि महेश जगूड़ी भी उनके साथी हैं। पार्टी ने मुझे जो आदेश किया है, उन दायित्वों का निर्वहन करता रहा हूं। संगठन विरोधी कार्यों की बात निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed