फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   contract with himachal roadways is final.

हिमाचल से बसों का करार फाइनल, बैठक सोमवार को

Sat, 06 Feb 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Feb 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
contract with himachal roadways is final.

परिवहन विभाग ने बसों के संचालन के लिए हिमाचल प्रदेश से करार फाइनल कर लिया है। इस करार के लिए अंतिम बैठक सोमवार को होगी। हिमाचल और उत्तराखंड परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक दून में तय हो गई है। हिमाचल के करार के साथ ही परिवहन विभाग ने हरियाणा, यूपी और दिल्ली से भी करार की तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बसों के संचालन के करार के क्रम में परिवहन विभाग पहले उन प्रदेशों से शर्तें तय करना चाहता है, जिनके साथ उसने कागजी तैयारी पूरी कर ली है।

आठ फरवरी को अधिकारी आएंगे दून
सचिव परिवहन सीएस नपल्च्याल ने बताया कि आठ फरवरी को हिमाचल प्रदेश के अधिकारी दून आएंगे और करार पर अंतिम मोहर लग जाएगी। इसके साथ ही हरियाणा के साथ करार का कार्य जल्दी से जल्दी पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


सवाल यह है कि हिमाचल प्रदेश हरियाणा होकर प्रदेश की बसें जाती हैं। अगर परमिट नहीं रहेगा तो हरियाणा में बसों को जब चाहे आरटीओ रोक सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि हिमाचल के बाद हरियाणा से करार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के साथ अभी भी पेंच
इसी के साथ दिल्ली से भी करार प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे अधिक मसला यूपी के साथ करार में फंस रहा है। परिसंपत्तियों का विवाद आ जाने से दोनों प्रदेश करार तय नहीं कर पा रहे हैं। यूपी किमी के आधार पर करार चाहता है, जबकि प्रदेश के अधिकारी बसों के फेरों के लिहाज से करार चाहते हैं।


सचिव कहना है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल जाने के लिए रूट यूपी को छू लेता है। यूपी के अधिकारियों की भी प्रदेश में बैठक बुलाई जाएगी। प्रयास है कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और मौजूदगी में बैठक हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed