{"_id":"6ad3d956a2c1851fa00dc4d4","slug":"congresss-uttarakhand-election-preparations-intensify-selja-gives-instructions-dehradun-news-c-5-hld1006-1092848-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांग्रेस की उत्तराखंड चुनाव तैयारियां तेज, सैलजा ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांग्रेस की उत्तराखंड चुनाव तैयारियां तेज, सैलजा ने दिए निर्देश
विज्ञापन
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देने के लिए बैठक की। उन्होंने पार्टी के अनुषांगिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों को चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।
सैलजा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच ले जाने के लिए कहा। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। शैलजा ने कहा कि संगठनों की जिम्मेदारी केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। उन्हें जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाना होगा। प्रत्येक संगठन को गांव, शहर और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाना चाहिए।
सैलजा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय के लिए व्यापक जनआंदोलन का आह्वान किया। उन्होंने इसे उत्तराखंड की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी का मुद्दा उठाने को कहा। राज्य की जमीनों और सार्वजनिक संपत्तियों में पारदर्शिता की मांग भी जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।