फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress will take independent candidate after nikay chunav 2018  result

निकाय चुनाव 2018: निर्दलियों का दम देखकर बौखलाई कांग्रेस, अब खेलने वाली है ये बड़ा दांव

Fri, 23 Nov 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Nov 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
Congress will take independent candidate after nikay chunav 2018  result
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद वार्ड सदस्य पदों पर निर्दलियों की संख्या सबसे ज्यादा दिखाई दे रही हो, लेकिन जल्द ही यह संख्या कम हो जाएगी। इसकी जगह कांग्रेस के सदस्यों का बढ़ता और चमकता आंकड़ा दिखाई पड़ सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस का दावा है कि उसने एक, दो नहीं, बल्कि पूरे 49 नगर निकायों में वार्ड सदस्यों के पदों पर किसी भी उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं किया था। इसकी वजह, चुनाव में आंतरिक कलह से बचना था।
विज्ञापन


अब पार्टी निर्दलीय बतौर जीते, लेकिन मूल रूप से कांग्रेसी वार्ड सदस्यों की सूची तैयार कर रही है। इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। वैसे, तमाम निर्दलियों को अपना बताने के मामले में भाजपा भी पीछे नहीं है। मगर वह इसकी सूची जारी करेगी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

551 निर्दलीय जीते

राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी तक 1064 में से 1063 निर्वाचित वार्ड सदस्यों की सूची जारी की है। चमोली जिले के पोखरी नगर पंचायत के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं। वहां पर एक वार्ड के लिए दोबारा से मतदान कराया जा रहा है। इस निकाय के वार्ड सदस्यों के लिए भी पार्टी ने चुनाव चिन्ह नहीं दिए हैं। वार्ड सदस्यों के घोषित नतीजों के बाद पूरे प्रदेश में जो स्थिति बनी है, उसमें 551 निर्दलीय जीते हैं।

भाजपा के 323 वार्ड सदस्यों को जीत हासिल हुई है। कांग्रेस के खाते में 181 का आंकड़ा दर्ज हुआ है। अन्य दलों की बात करें, तो बसपा के चार, आप के दो और यूकेडी और सपा के एक-एक वार्ड सदस्य चुने गए हैं। तकनीकी तौर पर कांग्रेस के वार्ड सदस्यों की संख्या भाजपा के मुकाबले काफी कम दिख रही है, लेकिन बुधवार को कांग्रेस नई जानकारी के साथ मीडिया से मुखातिब हुए।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अनुसार, 53 निकायों में वार्ड सदस्यों के चुनाव में चिन्ह आवंटित नहीं किए थे। बहुत बड़ी संख्या में कांग्रेस के निर्दलीय वार्ड सदस्य बने हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।

इन निकायों में कांग्रेस ने नहीं दिए थे चुनाव चिन्ह

नगर निगम-हल्द्वानी
नगर पालिका परिषद-नैनीताल, रामनगर, भवाली, मंगलौर, बडकोट, चिन्यालीसौड़, गोपेश्वर, जोशीमठ, गौचर, कर्णप्रयाग, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, धारचूला, डीडीहाट, चंपावत, टनकपुर, अल्मोड़ा, रानीखेत-चिनियानौला, सितारगंज, खटीमा, महुआखेड़ागंज

नगर पंचायत-सुल्तानपुर पट्टी, शक्तिगढ़, नानकमता, महुवाडाबरा, कालाढूंगी, लालकुआं, भीमताल, भिकियासैंण, द्वाराहाट, गंगोलीहाट, लोहाघाट, बनबसा, बेरीनाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, तिलवाड़ा, गैरसैंण, थराली, पीपलकोटी, कीर्तिनगर, झबरेड़ा, भगवानपुर, पिरान कलियर, पुरोला, नौगांव, नंदप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed