फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress reached Election Commission against the reservation roster for Panchayat elections Uttarakhand News

Uttarakhand: पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के खिलाफ निर्वाचन आयोग पहुंची कांग्रेस, गड़बड़ी के लगाए आरोप

Tue, 24 Jun 2025 12:21 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Jun 2025 12:21 PM IST
सार

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के खिलाफ कांग्रेस  निर्वाचन आयोग पहुंची। मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए उन्होंने आयुक्त सुशील कुमार को सौंपा शिकायत पत्र सौंपा।

विज्ञापन
Congress reached Election Commission against the reservation roster for Panchayat elections Uttarakhand News
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर व मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार को शिकायत पत्र सौंपकर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण व मतदाता सूची पर सवाल उठाए। माहरा ने कहा, भाजपा सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण में जिला प्रशासन व पंचायती राज विभाग के माध्यम से रोस्टर को शून्य कर दिया। इससे पूरे राज्य में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़े वर्गों समेत सामान्य वर्ग की सीटों का आरक्षण भी गड़बड़ा गया। निर्वाचन आयोग ने अभी तक लोगों को मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराई है।

विज्ञापन

सरकार ने आरक्षण की अंतरिम सूची के प्रकाशन में भी भारी गड़बड़ियां की: गणेश गोदियाल
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, आरक्षण के साथ मतदाता सूची में बड़े पैमाने में गड़बड़ियां की गईं। हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में जिन लोगों ने नगरीय मतदाता के रूप में मतदान किया। अब उन्हें पंचायत चुनाव के लिए मतदाता बना दिया। इस पर कार्रवाई करने के लिए पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं। पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार ने आरक्षण की अंतरिम सूची के प्रकाशन में भी भारी गड़बड़ियां की। पहले जिस तिथि पर आरक्षण का आदेश निकाला गया और उसमें आपत्तियां मांगी गईं। उसके विपरीत जिस आदेश पर आरक्षण की अंतिम सूची निकाली गई, उस पर कोई आपत्ति नहीं मांगी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Landslide: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ शुरू, कुछ और लोगों के दबे होने की है आंशका

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक लखपत बुटोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, मीडिया सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण, शीशपाल सिंह बिष्ट , मुरारी लाल खंडेलवाल, अखिलेश उनियाल, अश्विनी बहुगुणा मौजूद रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed