फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress paid tribute to the martyred state agitators at Rampur Tiraha Memorial.

Dehradun News: कांग्रेस ने रामपुर तिराहा स्मारक में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 06 Nov 2025 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Congress paid tribute to the martyred state agitators at Rampur Tiraha Memorial.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित स्मारक में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा आंदोलनकारियों की सहायता करने वाले पंडित महावीर शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, रामपुर तिराहा हमारे राज्य के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। उत्तराखंड के उन वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अखिल भारतीय वश कमेटी के सदस्य ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा, हम 31 साल पहले हुए इस कांड को भूल नहीं सकते हैं। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार के बावजूद राज्य आंदोलनकारियों को न्याय नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा, जब तक मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा नहीं मिलती उत्तराखंड के लोग चैन से नहीं बैठेंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने राज्य आंदोलनकारियों की सहायता करने वाले मुजफ्फरनगर के आसपास के गांव के लोगों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विकास त्यागी, सचिन गुप्ता, पूर्व मंत्री संजय शर्मा, पूरन सिंह रावत,मुरली मनोहर, सतपाल कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed