फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress leaders fight for Photostation during putla dahan in dehradun

व्यापारी की मौत पर पुतला दहन के दौरान फोटो खिंचाने को लेकर भिड़े कांग्रेसी, खूब हुई धक्का-मुक्की

Wed, 10 Jan 2018 10:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
 congress leaders fight for Photostation during putla dahan in dehradun

व्यापारी के मौत के विरोध में बीजेपी के खिलाफ पुतला दहन करने गए कांग्रेसी फोटो खिंचाने को लेकर आपस में ही भिड़ गए। इतना ही नहीं पुतले के साथ फोटो खिंचाने के लिए खूब धक्का मुक्की भी हुई है।

विज्ञापन


बीजेपी के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में जगह खाकर पहुंचने वाले काठगोदाम के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत के बाद कांग्रेसियों में उबाल है। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजधानी दून समेत प्रदेश के कई इलाकों में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेसी आज प्रदेशभर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन और पुतला फूंकने के दौरान फोटो खिंचवाने की होड़ में कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और राजेंद्र शाह के बीच धक्का-मुक्की भी हो गई। पुतले को लेकर छीना-झपटी भी हुई। इससे नाराज होकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पीछे हट गए। कुछ ही देर में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम पर लगाया असंवेदनशीलता का आरोप

 congress leaders fight for Photostation during putla dahan in dehradun

बुधवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में जमा हुए और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क तक पैदल मार्च निकाला। यहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों और तानाशाही फैसलों के कारण हजारों लोग सड़कों पर आ गए हैं। इसी से परेशान होकर प्रकाश ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के चलते नुकसान होने पर पांडेय को मजबूर होकर जहर खाना पड़ा। कई बार चक्कर काटने के बाद भी उनकी मदद नहीं की गई। सीएम या किसी मंत्री ने अस्पताल जाकर परिजनों को सांत्वना देना तक उचित नहीं समझा।

संचालन करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इस मामले में पार्टी राज्यभर में विरोध जताएगी। महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि यह उत्तराखंड के इतिहास का काला दिन है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, राजकुमार, राजेंद्र भंडारी, जोत सिंह बिष्ट, महेश जोशी, विजय सारस्वत, डॉ.संजय पालीवाल, नवीन जोशी, लालचंद शर्मा, पंकज मेसोन, नवीन जोशी, राजेश चमोली, गरिमा दसौनी, अशोक कोहली समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed