फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress joins BJP, Mahendra Singh Negi associated with RSS and BJP joins Congress with supporters

कांग्रेस ने लगाई भाजपा में सेंध, आरएसएस व भाजपा से जुड़े महेंद्र सिंह नेगी समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल

Mon, 30 Aug 2021 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Congress joins BJP, Mahendra Singh Negi associated with RSS and BJP joins Congress with supporters
रायपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का हाथ थामने के बाद संबोधन देते भाजप नेता महेंद्र सिंह नेग?
कांग्रेस ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में बड़ी सेंध लगाई है। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा से जुड़े गुरुजी के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। साथ ही भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल और आम आदमी पाटी के प्रदेश कॉर्डिनेटर व पूर्व में यूकेडी के प्रधान महासचिव रहे शीशपाल बिष्ट भी समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इन सभी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को पार्टी की मुख्यधारा में लाया जाएगा। 2022 में प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मिलने पर उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी। कहा कि 2022 का चुनाव देश एवं लोकतंत्र बचाने का सेमीफाइनल होगा। केंद्र में इस समय गरीब-विरोधी एवं जन-विरोधी सरकार काबिज है, जो कुछ गिने-चुने पूंजीपतियों को सहारा दे रही है। उन्होंने कहा कि 2016 में भाजपा ,कांग्रेस के कुछ नेताओं को अपने साथ ले गई थी, आज संघ व भाजपा के जमीनी एवं असली कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उनको यथोचित सम्मान एवं स्थान दिया जायगा। इस मौके पर महेन्द्र सिंह नेगी गुरुजी ने कहा कि 2022 में कांग्रेस प्रचंड-बहुमत से सरकार बनाने जा रही है, जिसका नेतृत्व हरीश रावत करेंगे। आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि गढ़वाल के साथ-साथ कुमाऊं में भी भाजपा में इस्तीफे शुरू हो गए हैं। इस दौरान पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट प्रभु लाल बहुगुणा, गोदावरी थापली, महेंद्र चौधरी, संजय किशोर गौरव चौधरी, लालचंद शर्मा, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसोनी, कविंदर इष्टवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed