फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress in haridwar

तीर्थ नगरी में कभी अर्श तो कभी फर्श पर कांग्रेस

Sat, 15 Mar 2014 12:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Mar 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
congress in haridwar

कभी अर्श पर तो कभी फर्श पर। हरिद्वार में राजनीतिक दलों के साथ यह अक्सर होता है।

विज्ञापन


हरिद्वार के मतदाताओं ने कांग्रेस को 2009 के लोक सभा चुनाव में सिर पर बिठाने में गुरेज नहीं किया। पर 2012 के लोक सभा चुनाव में इन्हीं मतदाताओं ने कांग्रेस को 14 में से चार सीटों पर समेट दिया।

हरिद्वार को अपना गढ़ मानने वाली बसपा को भी 2012 के चुनाव में झटका लगा।

बसपा और भाजपा तक नहीं फटक पाई

congress in haridwar

2009 के लोक सभा चुनाव में हरिद्वार के मतदाताओं ने कांग्रेस को अर्श पर पहुंचा दिया था। हाल यह रहा कि सभी 14 विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के नजदीक तक बसपा और भाजपा नहीं फटक पाई थी।

मतदाताओं के इसी रुझान का परिणाम रहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में 42 प्रतिशत, भाजपा को 26 प्रतिशत और बसपा को 23 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस का यह एक तरह से रिकार्ड क्लीन स्वीप था।

पर अगले ही चुनाव में मतदाताओं ने जता दिया कि जिसको अर्श पर बिठाया उसे फर्श तक पहुंचाने में भी देर नहीं करते। विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस को इस संसदीय सीट से कुल चार विधानसभा क्षेत्रों में ही सफलता मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बुरा हाल सपा का रहा

congress in haridwar

भाजपा ने सात और बसपा ने मात्र तीन विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की। जाहिर है कि कांग्रेस के लिए यह चुनाव हरिद्वार में कम से कम एक बुरे सपने की तरह था।

बसपा और भाजपा को जरूर मतदाताओं के इस रुझान से थोड़ी रहात मिली। सबसे बुरा हाल सपा का रहा। 2004 के लोक सभा चुनाव में नंबर वन पर रहने वाली पार्टी 2009 के लोक सभा चुनाव में कुल चार प्रतिशत वोट ही हासिल कर पाई।

जबकि 2004 में सपा ने 32, भाजपा ने 24 और कांग्रेस ने 15 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। 24.61 प्रतिशत वोट लेकर बसपा दूसरे स्थान पर रही थी।

विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र हरिद्वार

congress in haridwar

राजनीतिक दल - भाजपा - कांग्रेस - बसपा
धरमपुर- 37.86 - 50.38 - 5.06
डोईवाला- 30.68 - 29.01 - 7.68
ऋषिकेश- 35.88 - 26.91 - 6.23
हरिद्वार- 51.31 - 40.85 - 3.91
बीएचईएल रानीपुर- 34.01 - 13.24 - 18.3
ज्वालापुर- 30.26 - 29.33 - 29.5
भगवानपुर- 13.56 - 38.26 - 46.9
झबरेड़ा- 23.33 - 27.37 - 32.9
पिरानकलियर- 29.33 - 35.05 - 32.4
रुड़की- 36.47 - 37.77 - 15.9
खानपुर- 22.30 - 26.26 - 23
मंगलोर- 2.84 - 33.07 - 34
लक्सर- 39.41 - 12.15 - 23.6
हरिद्वार ग्रामीण- 32.40 - 27.41 - 24.7
मतदान प्रतिशत- 29.97 - 30.5 - 20.86

2012 चुनाव परिणाम

congress in haridwar
हरिद्वार
कांग्रेस- 4
भाजपा- 7
बसपा- 3

2009 मत प्रतिशत
भाजपा- 25.99
कांग्रेस- 42.16
बसपा- 23.1
सपा- 4.67

2004 मत प्रतिशत
भाजपा- 24.26
कांग्रेस- 15.63
बसपा- 24.61
सपा- 32.35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed