फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress ex mla nephew arrested for 25 crore scholarship scam in uttarakhand

पूर्व विधायक जैन का भतीजा करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार, ऐसे किया फर्जीवाड़ा

Thu, 07 Mar 2019 09:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Mar 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Congress ex mla nephew arrested for 25 crore scholarship scam in uttarakhand

छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी ने बृहस्पतिवार को फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कॉलेज इमलीखेड़ा (रुड़की) के निदेशक चैरब जैन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर साढ़े 25 करोड़ से अधिक रकम छात्रवृति के नाम पर हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन


वो रुड़की के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश चंद जैन का भतीजा बताया जा रहा है। उधर देर रात तक  कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारी सिडकुल थाने के बाहर जमा रहे।
विज्ञापन


एसआईटी प्रमुख टीसी मंजूनाथ ने बताया कि जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि फोनिक्स ग्रुप कॉलेज के प्रबंध तंत्र द्वारा उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी से पंजीकृत छात्रों के फर्जी दाखिले दर्शाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की छात्रवृत्ति हड़प ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012-13 से 2016-17 तक के बीच छात्रवृति के नाम पर 25 करोड़ 54 लाख की रकम प्रबंध तंत्र के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। जिन खातों में रकम गई है, वो कॉलेज के कई पदाधिकारियों के मोबाइल फोन नंबर से लिंक हैं।

बृहस्पतिवार को एसआईटी ने कॉलेज के निदेशक चैरब जैन पुत्र कमल कुमार जैन निवासी जीवनी माई रोड ऋषिकेश को पूछताछ के लिए बुलाया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एसआईटी ने उसे गिरफ्तार कर सिडकुल थाना पुलिस को सौंप दिया।

सबसे अधिक धन हड़पने का आरोप
पूर्व विधायक के भतीजे चैरब जैन पर छात्रवृत्ति के नाम पर सबसे ज्यादा सरकारी धन (साढ़े 25 करोड़) हड़पने का आरोप है। अभी तक 14 करोड़ का घपला करने का आरोप अमृत कॉलेज के निदेशक ओम त्यागी पर है। वहीं, कांग्रेस विधायक निजामुउद्दीन के भाई पर ढाई करोड़ तो आईपीएस कॉलेज के निदेशक अंकुर शर्मा पर साढ़े छह करोड़ की रकम हड़पने का आरोप है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed