फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress declared three candidate in uttarakhand

उत्तराखंड की तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार तय

Thu, 03 Apr 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Apr 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
congress declared three candidate in uttarakhand

मुख्यमंत्री हरीश रावत दिल्ली से लौट तो एक ही दिन में आए लेकिन आधे-अधूरे उम्मीदवारों के साथ। बुधवार को जाने से पहले कहकर गए थे कि दो दिनों में उम्मीदवार लेकर लौटेंगे। मुख्यमंत्री तीन नामों के साथ लौटे हैं, जिनपर पहले से ही कोई विवाद नहीं था और तय माने जा रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश के कांग्रेसी टिकटों पर दिल्ली में लगी 12वीं पंचायत के बाद यह तय हुआ कि जिन उम्मीदवारों के नाम तय हैं, उनकी घोषणा तत्काल कर दी जाए।

वर्तमान सांसदों में नैनीताल से केसी सिंह बाबा और अल्मोड़ा सुरक्षित से प्रदीप टम्टा का चुनाव लड़ना तय है। पौड़ी सीट पर कांग्रेस ले. जनरल गंभीर सिंह नेगी को ही मैदान में उतारने जा रही है। इनकी घोषणा कभी भी हो सकती है।

विज्ञापन

अभी भी बरकरार है टिहरी का टंटा

congress declared three candidate in uttarakhand

टिहरी पर टंटा बरकरार है। विजय बहुगुणा को यहां से तैयार करने के लिए दबाव और मान-मनुहार की कवायद साथ चल रही है। लेकिन बताया जा रहा है कि बहुगुणा किसी भी हालत में चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं।

बहुगुणा के इनकार की स्थिति उन्हीं के कैंप के विधायक नवप्रभात का नाम आगे बढ़ाया गया है। हालांकि, नवप्रभात के नजदीकियों की मानें तो वह चुनाव लड़ने को तभी तैयार होंगे, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी मिले।

नवप्रभात पहले भी इस दौड़ में रहे हैं। वहीं हरीश रावत समर्थकों की ओर से पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय का नाम आगे बढ़ाया है। फिलहाल टिहरी पर अंतिम फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया गया है।

हरिद्वार पर भी फैसला नहीं करा सके हरीश

congress declared three candidate in uttarakhand

हरीश रावत अपनी खुद की सीट हरिद्वार पर अंतिम फैसला नहीं करा सके हैं। बताते हैं कि विजय बहुगुणा ने इस बात पर ऐतराज जताया है कि जब उनकेबेटे साकेत को टिकट नहीं दिया जा रहा है, तो हरिद्वार में परिवारवाद क्यों?

ऐसे में अब माना जा रहा है कि हरिद्वार से हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत लड़ेंगी तो टिहरी सीट पर साकेत बहुगुणा की उम्मीदवारी हो सकती है।

टिहरी और हरिद्वार में परिवार के उम्मीदवार को लेकर घमासान के चलते ही इन दोनों सीटों पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed