फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Co-operative elections Voting for director chairman election postponed case will be heard in High Court

Uttarakhand: सहकारिता चुनाव...डॉयरेक्टर के लिए मतदान, सभापति चुनाव टला, 27 को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

Tue, 25 Feb 2025 01:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 25 Feb 2025 01:12 PM IST
सार

हाईकोर्ट के अगले आदेश के बाद ही निर्वाचन प्रक्रिया को लकेर कोई स्थिति स्पष्ट होगी। सोमवार को हाईकोर्ट ने पुरानी नियमावली से चुनाव कराने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
Co-operative elections Voting for director chairman election postponed case will be heard in High Court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हाईकोर्ट के आदेश के बाद देहरादून जिले में भी सहकारी चुनाव की प्रक्रिया स्थगित हो गई है। सोमवार को जिले की बहुउद्देशीय किसान सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के डायरेक्टर पदों के लिए दिनभर जमकर वोटिंग हुई। मंगलवार को सभापति चुने जाने थे। इस बीच हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण देहरादून ने निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित कर दी है।

विज्ञापन


इस बाबत प्राधिकरण की सदस्य सचिव रमिन्द्री मन्द्रवाल की ओर से आदेश जारी किया गया है। हाईकोर्ट के अगले आदेश के बाद ही निर्वाचन प्रक्रिया को लकेर कोई स्थिति स्पष्ट होगी। सोमवार को हाईकोर्ट ने पुरानी नियमावली से चुनाव कराने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी।

विज्ञापन

इधर, देहरादून में डॉयरेक्टर पद के लिए सोमवार को सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। इसके बाद देर रात तक मतगणना चलती रही। हालांकि नतीजे घोषित नहीं किए गए। जिले की 18 समितियों के 71 वार्डों में समिति सदस्यों ने वोटिंग किया। समितियों के डायरेक्टर पदों पर 156 प्रत्याशी मैदान में थे। बता दें कि बाकी 21 समितियों में डॉयरेक्टर पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ था। जिले में कुल 39 समितियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्य में वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराने की तैयारी, प्रदेश के इन चार जिलों में हैं संपत्ति

देर रात तक समर्थकों का लगा रहा जमघट

सहारनपुर रोड स्थित सहकारी समिति सेंवला कलां समिति में देर रात तक मतगणना होती रही। गतगणना स्थल पर देररात तक प्रत्याशियों के साथ समर्थक डटे रहे। उधर, हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी मिलते ही प्रत्याशियों से लेकर समर्थक तक इधर-उधर फोन कर सूचनाएं जुटाते रहे। कई प्रत्याशियों के समर्थक जश्न मनाने के लिए मिठाई और फूल-मालाएं तक लेकर पहुंचे थे, लेकिन उनकी तैयारी धरी रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed