फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Waqf properties Uttarakhand Preparations underway to conduct survey of Waqf properties in the state read All

Uttarakhand: राज्य में वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराने की तैयारी, प्रदेश के इन चार जिलों में हैं संपत्ति

Tue, 25 Feb 2025 10:37 AM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 25 Feb 2025 10:37 AM IST
सार

शासन राज्य में वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराने और मैपिंग कराने की तैयारी कर रहा है। वक्फ की संपत्तियों का एकीकृत यूपी के समय डिटेल एकत्र की गई थी, उसके बाद से सर्वे नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Waqf properties Uttarakhand Preparations underway to conduct survey of Waqf properties in the state read All
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराने की तैयारी है। इससे पूर्व एकीकृत यूपी में वर्ष-1984 में जानकारी को जुटाया गया था। यह सर्वे का काम जिला प्रशासन के माध्यम से होगा। प्रदेश के चार जिलों देहरादून, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले की 27 तहसील में से 20 में वक्फ की संपत्ति है।

विज्ञापन


इसमें अधिकांश सुन्नी समुदाय की हैं। इन संपत्तियों से एक करोड़ की आय होती है। अब शासन राज्य में वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराने और मैपिंग कराने की तैयारी कर रहा है। वक्फ की संपत्तियों का एकीकृत यूपी के समय डिटेल एकत्र की गई थी, उसके बाद से सर्वे नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  यूसीसी पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के अधिकारियों के अनुसार अब वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराने के साथ कई डिटेल एकत्र करने का फैसला किया है। मौजूदा संपत्तियों का स्वरूप क्या है, इसमें भवन और भूमि कितनी है इसका क्षेत्रफल कितना है, किसी पर अतिक्रमण तो नहीं है। संपत्तियों का उपयोग किस कार्य में हो रहा है समेत अन्य बिंदुओं को देखा जाएगा। यह काम जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed