{"_id":"60141da40115d7b36b3af84f00fc22d8","slug":"cm-vijay-bhuguna-pending-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलों में दफन हो गई सीएम की घोषणाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलों में दफन हो गई सीएम की घोषणाएं
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Wed, 30 Oct 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल मंडल में सड़कों के निर्माण, सुधारीकरण, पक्कीकरण संबंधी मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की घोषणाएं लोक निर्माण विभाग की फाइलों में फंसी हुई हैं। घोषणाओं से संबंधित कार्यो में काम होना तो दूर अभी तक लोक निर्माण विभाग इनका स्टीमेट तक तैयार नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
मंडल में मुख्यमंत्री द्वारा अब तक की गई सड़कों से संबंधित 73 घोषणाओं से संबंधित कार्यो के अभी तक स्टीमेट नहीं बन पाए हैं। जिनमें पिछले साल की 42 और इस साल की 33 घोषणाओं शामिल है।
विज्ञापन
129 घोषणाएं इस वित्तीय वर्ष की
मुख्यमंत्री ने पिछले साल से अब तक गढ़वाल मंडल में सड़कों के नव निर्माण, पक्कीकरण समेत विभिन्न कार्यो से संबंधित 378 घोषणाएं की गई हैं। जिनमें 249 घोषणाएं पिछले वित्तीय वर्ष की 129 घोषणाएं इस वित्तीय वर्ष की हैं। इनमें अधिकांश घोषणाएं अभी फाइलों में सिमटी हुई है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार मंडल में मुख्य मंत्री द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष सड़कों से संबंधित 249 घोषणाएं की गई थी। इनमें में विभाग अभी तक 207 के ही स्टीमेट तैयार कर पाया है। 42 घोषणाओं से संबंधित कार्यो के स्टीमेट अभी विभागीय स्तर पर उलझे हुए हैं। जिनमें रूद्रप्रयाग जिले की दो, चमोली और टिहरी जिलों की पांच-पांच, देहरादून की 20 घोषणाएं शामिल हैं।
98 घोषणाओं के ही स्टीमेट तैयार
इस साल की स्थिति और खराब है। मुख्यमंत्री द्वारा मंडल में इस साल सड़कों से संबंधित 129 घोषणाएं की गई है। लोक निर्माण विभाग इनमें से अभी तक 98 घोषणाओं से संबंधित कार्यो के ही स्टीमेट तैयार कर पाया है। 31 घोषणाओं से संबंधित कार्यों के आंगणन अभी तैयार नहीं हो पाए हैं। जिनमें हरिद्वार और पौड़ी की दो-दो, उत्तरकाशी की नौ, रूद्रप्रयाग की सात, टिहरी की पांच और देहरादून की 6 घोषणाएं शामिल हैं।
शासन भी दबाए हुए हैं 182 योजनाएं
मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित कार्यो के क्रियान्वयन में शासन की भूमिका भी भारी पड़ रही है। लोनिवि के अनुसार विभाग द्वारा पिछले साल अब तक मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित कार्यो के 329 स्टीमेट बनाकर शासन को भेजे हुए हैं। जिनमें अभी तक मात्र 147 को ही स्वीकृति मिल पाई है। 182 शासन स्तर पर ही लटके हुए हैं। इनमें उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के 17-17, टिहरी के 26, देहरादून के 58, हरिद्वार के नौ, पौड़ी के 38 स्टीमेट शामिल हैं।
केस-एक
सतपुली-व्यासघाट-देव प्रयाग मोटर मार्ग का सुधारीकरण का कार्य सीएम विजय बहुगुणा की घोषणा में शामिल है। इसकी डीपीआर पर मुख्य अभियंता कार्यालय से कुछ आपत्तियां लगाई गई। अभी दुबारा डीपीआर नहीं बन पाई है। मार्ग की हालत काफी खराब है।
केस--दो
मुख्य मंत्री की घोषणा में शामिल श्रीनगर विधान सभा के अंतर्गत संगलाकोटी बाजार से संगलाकोटी गांव तक की सड़क के निर्माण का स्टीमेट लोनिवि द्वारा शासन को भेजा गया है। इसे शासन को भेजे कई महीने बीत गए हैं। शासन से स्वीकृत नहीं मिल पाई है। मामला शासन स्तर पर उलझा पड़ा हुआ है।
‘‘पौड़ी जिले में सीएम की दो घोषणाओं से संबंधित कार्यो के स्टीमेट नहीं बने है। इनमें कुछ एडीबी के, कुछ पीएमजीएस वाई के और कुछ कार्य लोनिवि के अंतर्गत है। विभाग के अंतर्गत आने वाले कार्यो के स्टीमेट शीघ्र तैयार किए जा रहे हैं।’’
-राजेश शर्मा अधिक्षण अभियंता लोनिवि पौड़ी