{"_id":"fa401dad839547318a6b07b48a3ec273","slug":"cm-vijay-bahuguna-ordered-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्निर्माण में रखें जरूरतों का ध्यानः सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्निर्माण में रखें जरूरतों का ध्यानः सीएम
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुनर्निर्माण आगे के पचास वर्ष के बाद की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए जाएं। एक विजन के साथ काम करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक में विजय बहुगुणा ने कहा कि पर्यटन राज्य की आर्थिकी का मुख्य आधार है। पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं को पूरा किया जाए। राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य मुख्य संपर्क मार्गों के निर्माण और सुधारीकरण में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
तात्कालिक राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित हैं। संपर्क मार्ग, पेयजल योजनाएं, बिजली आदि सुविधाएं काफी कुछ बहाल की जा चुकी हैं। अब पुनर्निर्माण कार्य के लिए दूरगामी और स्थायी विजन के साथ कार्ययोजनाएं तैयार की जाएं।
विज्ञापन
प्राथमिकताएं तय करते हुए उसके अनुसार कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संबंधी कारकों को पर्याप्त महत्व दिया जाए। सड़कों और पुलों के निर्माण में विश्व स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता ली जाए।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें