फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm vijay bahuguna in uttarkashi

बहुगुणा ने 'डॉक्टर' बन किया करोड़ों का शिलान्यास

Sat, 26 Oct 2013 08:03 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 26 Oct 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
cm vijay bahuguna in uttarkashi

उत्तराखंड के सीएम विजय बहुगुणा ने उत्तरकाशी में आभार रैली के दौरान 238 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में करीब डेढ़ सौ करोड़ के बाढ़ सुरक्षा राह कार्य भी शामिल हैं।

विज्ञापन


चाक चौबंद करने का भरोसा
सीएम ने महाविद्यालय की लाइब्रेरी के लिए 5 लाख तथा आपदा प्रभावित इलाकों में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का भरोसा भी दिलाया। शनिवार को मातली हेलीपेड से सीएम आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य के साथ दोपहर एक बजे सड़क मार्ग से उत्तरकाशी के रामलीला मैदान पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


बीमारी भी जानता हूं और उसका इलाज भी
जिले को ओबीसी श्रेणी घोषित करने पर लोगों ने सीएम, उनके पुत्र साकेत बहुगुणा तथा गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण का आभार जताया। सीएम बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस जो वायदा करती है उसे पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि मैं वो डॉक्टर हूं जो आपकी बीमारी भी जानता है और उसका इलाज भी। सीएम ने कहा कि पूरे उत्तराखंड को भीषण आपदा से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने डेढ़ साल के कार्यकाल में दर्जनों घोषणाएं पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहा कि राज्य के 25 हजार करोड़ के बजट में से 17 हजार करोड़ तो कर्मचारियों की तनख्वा पर ही खर्च हो रहा है। हम कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तुलना में अधिक वेतन दे रहे हैं। पहले हमें राज्य की आय बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। सीएम ने उत्तरकाशी एवं टिहरी के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।

ओबीसी के लिए ऋणी है जनता
गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने ओबीसी के साथ ही क्षेत्र की जनता से किए गए अन्य वादे पूरे करने के लिए सीएम तथा उनके पुत्र का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता इसके लिए ऋणी है और समय आने पर इसे जरूर चुकाएगी। उन्होंने सीएम से चारधाम यात्रा के महत्व को देखते हुए वैकल्पिक यात्रा मार्ग तथा एनएसयूआई की मांग पर महाविद्यालय की लाइब्रेरी के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा करने की मांग की।


मोदी को हम बनाऐंगे चौकीदार : साकेत
सीएम के पुत्र साकेत बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सूबे के आपदा प्रभावितों को मानकों से आगे बढ़कर मुआवजा दिया। राष्ट्रीय राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि नरेंद्र मोदी को चौकीदार बनना है तो इसके लिए करोड़ों खर्च कर सभाएं क्यों कर रहे हैं। चौकीदार की पोस्ट खाली है हम उन्हें चौकीदार बना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed