फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   cm says congress answer bjp abuses by development.

विकास से देंगे भाजपा की गालियों का जवाबः रावत

Mon, 27 Jun 2016 09:17 AM IST
राजेश शर्मा/अमर उजाला, हरिद्वार
राजेश शर्मा/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 27 Jun 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
cm says congress answer bjp abuses by development.
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली ने उत्तराखंड को निराश किया है। केंद्र में सत्तासीन किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से किसी राज्य में जाकर सिर्फ गाली देने की राजनीति की उम्मीद नहीं की जा सकती। भाजपा के आलाप, प्रलाप और विलाप व गालियों का जवाब कांग्रेस विकास को बढ़ावा देकर देगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को निकटवर्ती गांव एक्कड़ खुर्द में करीब 212 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास के मौके पर अमर उजाला से वार्ता कर रहे थे। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति सिर्फ सत्ता पाने के लिए है।
विज्ञापन


हरिद्वार में अमित शाह की रैली यहां का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए रखी गई थी। जिसमें डेढ़ से दो लाख लोगों को लाने का दावा किया गया था। हरिद्वार की जनता इसलिए बधाई की पात्र है कि उसने सांप्रदायिकता को पोषित करने वाले मंसूबे फेल कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी सरकार पर शाह की ओर से भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जिन घोटालों को लेकर पिछले चार सालों में कांग्रेस को घेरती रही है, उसके सारे नायक इस समय भाजपा में है।

भाजपा निशंक की अगुवाई में करा ले भ्रष्टाचार की जांच

cm says congress answer bjp abuses by development.
सीबीआई मुख्यालय पर हरीश रावत - फोटो : पीटीआई

भाजपा को चाहिए कि वह अगर भ्रष्टाचार की जांच कराना चाहती है तो एक आंतरिक कमेटी का गठन करे और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को उस कमेटी का अध्यक्ष बनाकर जांच करा ले। भाजपा को उसके सारे सवालों का जवाब मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राजनीतिक आधार पर नहीं बल्कि क्षेत्र की आवश्यकताओं व प्राथमिकताओं के आधार पर विकास को बढ़ावा दे रही है। 

हरिद्वार में बसती है मेरी आत्मा
हरिद्वार या खटीमा से चुनाव लड़ने की चर्चा पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे, यह अभी चर्चा का विषय नहीं है। अभी तो उस नुकसान की भरपाई करनी है, जो प्रदेश की सरकार को अस्थिर कर केंद्र सरकार ने पिछले चार महीने में उत्तराखंड को पहुंचाया है। उनसे पूछा गया था कि मुख्यमंत्री के कभी हरिद्वार जिले से तो कभी खटीमा से चुनाव लड़ने की चर्चाएं उड़ती रहती हैं। हरीश रावत ने कहा कि फिलहाल तो विकास उनकी प्राथमिकता है, लेकिन हरिद्वार में तो उनकी आत्मा बसती है। वह हरिद्वार को कभी नहीं छोड़ सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed