फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami announced Naturopathy doctors will be registered

नेचुरोपैथी डॉक्टरों का होगा पंजीकरण : सीएम धामी ने की घोषणा, कहा- अस्पताल खोलने में सरकार की मदद करे पतंजलि

Thu, 04 Aug 2022 04:15 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 04 Aug 2022 04:15 PM IST
सार

आचार्य बालकृष्ण के जन्म उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) डॉक्टरों का पंजीकरण होगा।  उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि पतंजलि उत्तराखंड में विश्व स्तरीय नेचुरोपैथी अस्पताल खोलने में सरकार की मदद करेगा। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami announced Naturopathy doctors will be registered
सीएम धामी, बाबा रामदेव, राज्यपाल सहित कई मंत्री पहुंचे कार्यक्रम में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पतंजलि विवि के सभागार में आचार्य बालकृष्ण के जन्मोत्सव पर पारंपरिक भारतीय चिकित्सा आधुनिकीकरण, लोक स्वास्थ्य एवं औद्योगिक परिप्रेक्ष्य विषय पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के चौथे दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

विज्ञापन


गुरुवार को पतंजलि में चल रहे आचार्य बालकृष्ण के जन्म उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) डॉक्टरों का पंजीकरण होगा। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि पतंजलि उत्तराखंड में विश्व स्तरीय नेचुरोपैथी अस्पताल खोलने में सरकार की मदद करेगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व सपतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन कर ऐतिहासिक कार्य कर दिया है। 1835 में जो मैकाले पाप करके गया था, उसको साफ करने का कार्य पंतजलि भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से करने जा रहा है। अब भारत में बच्चों का मानस भारतीयता के अनुसार तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नशा मुक्ति केंद्र का हाल: परिजनों ने बेटे को कराया भर्ती, पांच दिन बाद हालत देख खुद को लगे कोसने, सामने आया सच

पतंजलि अनुसंधान संस्थान ने अपने साक्ष्य-आधारित अनुसंधान को दुनिया के प्रमुख शोध पत्रिका में प्रकाशित करवाकर इसे दूर करने का प्रयास किया है। उन्होंने आयुर्वेद को रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और शुद्धिकरण के लिए सर्वाधिक उपयोगी पद्धति बताया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed