फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Helpline 1905 Review CM Dhami took feedback by directly communicating with complainants Uttarakhand News

Uttarakhand: सीएम हेल्पलाइन; आपका काम हुआ कि नहीं?...मुख्यमंत्री धामी ने शिकायतकर्ताओं से किया सीधे संवाद

Wed, 21 May 2025 02:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 May 2025 02:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की सक्रियता की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया।

विज्ञापन
CM Helpline 1905 Review CM Dhami took feedback by directly communicating with complainants Uttarakhand News
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की सक्रियता की समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया। उन्होंने पूछा –आपका काम हुआ कि नहीं?।

विज्ञापन


सीएम ने पिछली बैठक में सभी विभागों को तय समयसीमा में शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए थे। अब इन निर्देशों का पालन हुआ या नहीं, यह जानने के लिए उन्होंने आवेदकों से स्वयं बात की। उत्तरकाशी की लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनकी पारिवारिक पेंशन की समस्या अब सुलझ चुकी है।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग के जगदम्बा प्रसाद नौटियाल ने मेडिकल बिल भुगतान की शिकायत की थी, जिसका समाधान भी हो गया है। वहीं, नैनीताल निवासी बहादुर सिंह बिष्ट ने भी बताया कि उनका जीपीएफ भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉलोअप में भी पूरी संवेदनशीलता
सभी शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप से ही समाधान संभव हो सका। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनता की शिकायतों का समाधान तय समय पर और प्रभावी ढंग से होना चाहिए।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रथम तैनाती के कार्यक्षेत्र को गोद लेंगे 40 आईएएस अफसर, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री धामी केवल समीक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे फॉलोअप में भी पूरी संवेदनशीलता के साथ लगे हैं। उनका यह कदम विभागों पर कार्यप्रणाली में तेजी लाने का दबाव भी बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed