फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 40 IAS officers will adopt the area of their first posting CS issued order

Uttarakhand: प्रथम तैनाती के कार्यक्षेत्र को गोद लेंगे 40 आईएएस अफसर, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

Wed, 21 May 2025 11:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 May 2025 11:27 AM IST
सार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8700 या इससे अधिक ग्रेड-पे के अधिकारियों को अपने प्रथम नियुक्ति के कार्य क्षेत्र को गोद लेना होगा। इस संबंध में आदेश जारी दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand News 40 IAS officers will adopt the area of their first posting CS issued order
बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के 40 वरिष्ठ आईएएस अफसर अपनी प्रथम नियुक्ति स्थल को गोद लेंगे। वहां अब तक हुए बदलावों को देखते हुए विकास का नया आयाम स्थापित करेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को इस संबंध में सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिवों को आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन

जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8700 या इससे अधिक ग्रेड-पे के अधिकारियों को अपने प्रथम नियुक्ति के कार्य क्षेत्र (विकासखंड, तहसील या जिला मुख्यालय) को गोद लेना होगा। एक ही जगह दो अधिकारियों की प्रथम तैनाती होने पर उनमें से एक अपनी दूसरी तैनाती का कार्यक्षेत्र देखेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपेक्षा के अनुरूप इन अधिकारियों को प्रथम कार्यक्षेत्र में काम करना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मेधावी छात्र सम्मान समारोह: 27 मई को देहरादून में होगा आयोजन, सीएम करेंगे 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें प्रथम नियुक्ति के कार्यक्षेत्र में उस वक्त से अब तक हुए बदलावों पर टिप्पणी देनी होगी। कार्यक्षेत्र में सीएसआर या अन्य संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए सामाजिक व आर्थिक विकास में योगदान की स्थिति में सुधार करना होगा। उस क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ, सिविल सोसायटी और स्थानी जनों से सहयोग लेना होगा। विभिन्न संसाधनों जिसमें जिला योजना, राज्य सेक्टर, वित्त आयोग आदि से मिलने वाली धनराशि के सही उपयोग की कार्ययोजना तैयार करनी होगी। सभी अफसरों की प्रथम, द्वितीय व तृतीय तैनाती की सूची भी उनके नाम के साथ जारी की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed