Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Revenue staff end work boycott following assurances

Dehradun News: मांगों पर आश्वासन के बाद राजस्व कर्मियों ने समाप्त किया कार्य बहिष्कार

Fri, 06 Nov 2026 08:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 06 Nov 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Revenue staff end work boycott following assurances
- लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, वेतन काटने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन कर रहे राजस्व कर्मियों ने शुक्रवार को आंदोलन समाप्त कर दिया। हालांकि कर्मियों ने चेतावनी दी है कि लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और कार्य बहिष्कार की अवधि का वेतन काटा गया तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे।
तहसील मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर राजस्व कर्मियों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि संघ की मांग पर देहरादून तहसील से संबद्ध राजस्व उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह और विनोद सिंह भंडारी को कार्यमुक्त कर दिया गया है। दोनों ने पांच अक्टूबर को चकराता तहसील में योगदान आख्या प्रस्तुत कर दी है।
विज्ञापन

राजस्व कर्मी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र रावत और वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक अनिल कुकरेती ने बताया कि एसडीएम के साथ वार्ता में स्थायीकरण पत्रावली, एश्योर्ड प्रमोशन पॉलिसी के तहत कार्रवाई और रुके हुए वेतन जारी करने सहित अन्य मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिला है। नायब तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर आंदोलन समाप्त करने की सूचना दी गई है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने और वेतन काटे जाने पर दोबारा कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सचिव विशाल खत्री, उपाध्यक्ष सुखदेव जिनाटा, महासचिव सुगंधा बिष्ट, महामंत्री विजय बुटोला सहित कालसी, चकराता और त्यूणी तहसीलों के राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed