फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cloudburst in pithoragarh

पिथौरागढ़ में फटा बादल, चार मकान ध्वस्त, 15 परिवारों को किया शिफ्ट

Mon, 14 Aug 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी/पिथौरागढ़/देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी/पिथौरागढ़/देहरादून Updated Mon, 14 Aug 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
cloudburst in pithoragarh
cloud burst in pithoragarh

धारचूला के ढूंगातोली गांव के दोपातल तोक में रविवार की रात करीब आठ बजे बादल फटने से चार मकान ध्वस्त हो गए। 15 परिवारों को गांव से 1.5 किलोमीटर दूर जूनियर हाइस्कूल के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। रात करीब 9 बजे जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने जानकारी दी कि इस घटना में संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी की मौत की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


अलबत्ता कुछ जानवरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रविवार को भूस्खलन-बारिश की वजह से राज्य में दो लोगों की मौत हो गई। इस बीच राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बादल छाए रहने के साथ ही राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में ही बंगापानी तहसील के मदरमा गांव के टिपुलिया तोक में मकान के मलबे से रविवार को भवान सिंह की 16 साल की बेटी सुनीता का शव बरामद हो गया। इस दौरान मलबे से दो गाय और तीन बछड़े भी जिंदा निकाल लिए गए। मलबे में दबे शेर सिंह (40) पुत्र राम सिंह और उनकी पत्नी राधा देवी (35) को नहीं निकाला जा सका है। 17 गाय, बैल, बछड़े और 28 बकरियां भी मलबे में दबी हुई हैं। यहां शनिवार की रात मलबे से मकान ध्वस्त हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

cloudburst in pithoragarh
cloud burst in pithoragarh

खटीमा के नगरातराई में बारिश के कारण दीवार ढहने से 67 वर्षीय गंगाराम की मौत हो गई। उधर, पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लॉक के धरियालसार गांव के पास बादल फटने से करीब तीन किमी क्षेत्र खाई में तब्दील हो गया। पैदल पुल, पेयजल लाइनें और सैकड़ों पेड़ नाले में आए सैलाब की भेंट चढ़ गए। हालांकि, जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ। उधर, चंबा में ग्राम पंचायत थान के जौरासी-ग्वाड़की तोक में भूस्खलन के मलबे में दबने से एक मनरेगा श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

बंगापानी में घायल रेखा को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए देहरादून से हेलीकॉप्टर आया तो लेकिन मौसम खराब होने के कारण हल्द्वानी से आगे उड़ान नहीं भर सका। इसी तहसील के धामीगांव में भारी भूस्खलन से दो भाइयों की दुकान का नामोनिशान मिट गया।

थल-मुनस्यारी रोड पर रातीगाड़ के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे भारी बारिश के दौरान सड़क का करीब 25 मीटर हिस्सा बहकर रामगंगा में समा गया। इस रोड को खोलने में लोक निर्माण विभाग को 15 घंटे का समय लगा। धारचूला से खुमती जाने के लिए पैदल रास्ते पर कालिकागाड़ में बने पैदल पुल के एक तरफ की दीवार बह गई है। बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर रविवार को दो घंटे तक एक लाख क्यूसेक से अधिक होने से बैराज पर रेड अलर्ट कर दिया गया।

नैनीताल में राजभवन और कालाढूंगी मोटर मार्ग पर बांज और तिलौज के पेड़ गिर गए। इस कारण राजभवन मार्ग पांच घंटे और कालाढूंगी मार्ग एक घंटे तक बंद रहा। लालकुआं के हाथीखाना मोहल्ले में मकान का लिंटर गिरने से एक युवक घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed