{"_id":"580fc2beef97263d2e1774b70812ae6c","slug":"class-9th-student-made-airplane","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौवीं की चौकड़ी ने बनाया एयरो प्लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौवीं की चौकड़ी ने बनाया एयरो प्लेन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 02 Feb 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन में कुछ करने की लगन हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है दून ग्लोबल स्कूल के हिमांशु बिष्ट, गौरव सिंह नेगी, आदिदेव सिंह और सिद्घांतदेव सिंह ने।
विज्ञापन
पढ़ें, बहुगुणा कैबिनेट से हरीश रावत ने बनाई अपनी 'ब्रिगेड'
विज्ञापन
9वीं के इन छात्रों ने एयरो मॉडलिंग से प्रभावित होकर मोटर प्लेन बनाया है। शनिवार को उन्होंने देहरादून प्रीमियर लीग के उद्घाटन पर इसका ट्रायल भी किया। सर्वे ऑफ इंडिया के मैदान में डीपीएल के उद्घाटन समारोह के दौरान छात्रों ने प्लेन उड़ाकर दिखाया तो लोग हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड के नए सीएम के बारे में जानिए सबकुछ
बच्चों के कारनामे को लोगों की खूब वाहवाही मिली। हिमांशु बिष्ट ने बताया कि चारों छात्र बोर्डिंग हैं। एयर मॉडलिंग की प्रेरणा उन्हें शिक्षक अमल गुप्ता से मिली। अक्टूबर से इसके लिए काम शुरू किया। करीब तीन हफ्तों की मेहनत के बाद प्लेन तैयार हो गया।
पढ़ें, तो सतपाल महाराज से बाल-बाल बची रावत की कुर्सी
गौरव ने बताया कि यह 2 स्ट्रोक है। इसमें 5 सीसी का इंजन है। बनाने में करीब 8 हजार रुपये खर्च आया। एयर मॉडलिंग की शौकीन यह चौकड़ी अभी तक दो एयर प्लेन बना चुकी है, जबकि तीसरा बनने की दिशा में है। पहली बार नवंबर में उन्होंने स्कूल में ही प्लेन का ट्रायल किया था।