फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   citizen journalist

नाली है नहीं, पानी जाए तो कहां?

Wed, 14 Aug 2013 11:44 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
citizen journalist

आरपी भदूला

विज्ञापन

देहरादून

पानी की निकासी का रास्ता न होने के कारण न्यू कालोनी के पांच परिवारों का रास्ता बरसात में जलभराव के तालाब मे बदल गया है। लोगों को दूसरे घरों से रास्ता मांगकर अपने घरों तक पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

कई बार नगर निगम के अधिकारियों और नेताओं से शिकायत कर दी लेकिन फिर भी किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

बाहर से काफी खूबसूरत

बल्लूपुर चौक के करीब बसी न्यू कालोनी बाहर से काफी खूबसूरत दिखाई देती है, लेकिन अंदर घुसते ही खस्ताहाल सड़कें इसकी हालत बयां करने लगती हैं। कालोनी में बड़े-बड़े घर बने हुए हैं, लेकिन पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन


इस कारण जरा सी बारिश में यहां जलभराव की समस्या आम है। कालोनी के अंतिम सिरे पर पहुंचते-पहुंचते यह समस्या विकट हो जाती है।

सड़क किनारे नाली न होने से सारा पानी सड़क पर जमा हो जाता है, इस कारण लोगों का पैदल निकला मुश्किल हो जाता है। इस कारण करीब 6 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। दरअसल नगर निगम के अंतर्गत आने वाली सड़क को 2006-07 में विधायक हरबंस कपूर ने विधायक निधि से बनवाया था। इसमें 1.20 लाख रुपए भी खर्च किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं
मगर बरसात में पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। इस कारण तभी से यह समस्या शुरू हो गई। पहले तो सड़क के सामने का प्लॉट खाली था, जिस कारण पानी निकल जाता था, लेकिन यहां भी मकान बनने से पानी निकासी का रास्ता ही बंद हो गया है।

इस कारण राजाराम भदूला, ओमप्रकाश भदूला, नारायण दत्त, सरस्वती, राजेंद्र शर्मा को दूसरों के घरों से रास्ता मांगकर निकलना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed