फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   child was happy after listening mdi speech

बिटिया बोली, मोदी जी हमारे नए नेता हैं

Sat, 06 Sep 2014 05:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Sep 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
child was happy after listening mdi speech

बिटिया बोली, मोदी जी हैं हमारे नए नेता। मगर प्रधानमंत्री पूछने पर मनतशा नहीं बता पाई। हां, राजधानी देहरादून के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परेड ग्राउंड की पांचवीं की इस छात्रा ने इतना जरूर कहा कि वे हमारे नेता हैं। दूसरी कक्षा की जोया भी झट से बोलीं कि वे नए नेता हैं।

शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को देहरादून के सभी सरकारी और पब्लिक स्कूलों में बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लेक्चर सुना। स्कूलों में कहीं प्रोजेक्टर लगाए गए थे तो कहीं फर्श पर ही बैठकर बच्चे पीएम को सुनते नजर आए। जिले के कुछ स्कूलों की झलकियां यहां पेश हैं...

विज्ञापन

 
दोपहर तीन बजे
प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला में बच्चों के लिए विशेष भोजन तो बना है, लेकिन टीवी की व्यवस्था नहीं है। स्कूल में बिजली की फिटिंग है, लेकिन कनेक्शन नहीं है। सटे स्कूल जीआईसी डोभालवाला में टीवी लगा है, लेकिन प्राइमरी स्कूल के बच्चों के बैठने की इस स्कूल में कोई व्यवस्था नहीं है। जीआईसी के बच्चे फर्श पर बैठकर पीएम का भाषण सुनते रहे। 

साढ़े तीन बजे

विज्ञापन

श्री गुरुनानक पब्लिक इंटर कालेज चुक्खूवाला में पीएम के लेक्चर के लिए बड़ा प्रोजेक्टर लगा। करीब चार सौ बच्चे पीएम का लेक्चर सुन रहे थे। शाम तक स्कूल में बच्चों को रोकने के लिए मेन गेट पर ताला लगा था फिर भी कुछ बच्चे गेट फांदने की कोशिश में जुट रहे।

शाम चार बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी इंटर कालेज में प्रोजेक्टर लगा है। बच्चे लाइव पीएम का लेक्चर सुन रहे हैं। तभी बिजली चली गई तो बच्चे शोर मचाते हुए बस्ता उठाकर चल दिए। मेन गेट पहुंचते ही शिक्षकों ने थाम लिया। शिक्षकों ने कहा कि अभी कोई बच्चा बाहर नहीं जाएगा। बच्चों को रोकने के लिए मेन गेट पर ताला जड़ दिया गया।

साढ़े चार बजे


सीएनआई बालक इंटर कॉलेज पलटन बाजार में बच्चे पीएम का लेक्चर सुन रहे हैं। पहली मंजिल पर टीवी की व्यवस्था थी, लेकिन तभी लाइट चली गई। इस पर जेनरेटर चलाया गया। स्कूल में बड़े बच्चों के लिए खीर और छोटों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed