फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   child legislative assembly on republic day

बच्चों के प्रस्ताव, बनाएंगे सरकार पर दबाव

Mon, 27 Jan 2014 08:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Jan 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
child legislative assembly on republic day

उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से गणतंत्र दिवस पर आयोजित बाल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बाल विधायकों ने 19 प्रस्ताव पारित किए।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रस्तावों की तारीफ करते हुए इन्हें सरकार के समक्ष रखने की बात कही। रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में बाल विधानसभा का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया।
विज्ञापन


हरसंभव मदद का भरोसा
उन्होंने कहा कि विधानसभा में पारित प्रस्तावों और आयोग द्वारा दी गई वार्षिक रिपोर्ट सरकार पर दबाव डालने का काम करेगी। अपने स्तर पर उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विधानसभा में सदन में मुख्यमंत्री संदीप पंत, गृहमंत्री पंकज सिंह नेगी, शिक्षामंत्री सूर्य प्रताप सिंह, समाज कल्याण मंत्री दिशा भट्ट, श्रम मंत्री ज्ञान बाबू, आपदा मंत्री करमजीत सिंह जबकि विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष सूरज पंत सहित कुल 70 विधायक शामिल रहे। इस दौरान आयोग के अध्यक्ष अजय सेतिया और प्लान इंडिया के सुरेश बलोदी, गिरीश डिमरी, चंद्रमणि उनियाल, निर्मला चौहान, श्वेता पंवार और गजेंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।

ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण में
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बाल विधानसभा का ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण में आयोजित करने का सुझाव दिया। बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी इस पर सहमति जताई। कुंजवाल ने कहा कि बाल विधानसभा के ग्रीष्मकालीन सत्र में वह भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed