{"_id":"b2d03cbe73f9e0a74e9036b4a63743fd","slug":"chief-minister-will-launch-dehradun-hyper-local-website-of-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे अमर उजाला की देहरादून वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे अमर उजाला की देहरादून वेबसाइट
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2013 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला लखनऊ के बाद अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए विशेष वेबसाइट www.dehradun.amarujala.com लॉन्च करने जा रहा है। राज्यपाल अजीज कुरैशी की उपस्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा बृहस्पतिवार को ये वेबसाइट लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला अखबार के अनुभवी रिपोर्टरों और संपादकों की टीम ही इस वेबसाइट के लिए खबरें जुटाएगी। इसके जरिए अब शहर की खबरें तत्काल पाठकों तक पहुंचेंगी और इसे देश-दुनिया के पाठक अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
पाठक होंगे साथ
इससे पहले भी देहरादून की खबरें www.amarujala.com पर उपलब्ध थीं, लेकिन पहली बार देहरादून के लिए संपूर्ण वेबसाइट तैयार की गई है। विभिन्न वर्ग के पाठकों और उनकी अभिरुचियों-जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये वेबसाइट बनाई गई है। इसमें पाठकों की भागीदारी को भी खासा महत्व दिया गया है।
विज्ञापन
दून की अपनी वेबसाइट
‘अमर उजाला’ ने न केवल देहरादून को समझा, बल्कि उसके हर संघर्ष और मुश्किल से उबरने के उसके जज्बे को जिया भी है। हम जानते हैं कि बदलते वक्त के साथ खबरों से रू-ब-रू होने का आपका अंदाज भी बदल रहा है।
टैबलेट, मोबाइल हर जगह पंहुचेंगे हम
अब खबरें कंप्यूटर/लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल के रास्ते हर समय आपका दरवाजा खटखटाती रहती हैं। इसलिए हम लेकर आए हैं, आपके दून की अपनी खास वेबसाइट www.dehradun.amarujala.com।
यहां हर खबर, हर लाइन अब होगी, हर पल ऑनलाइन। राजनीति से लेकर कैम्पस और क्राइम से लेकर सिटी हलचल तक हर खबर हम आप तक पहुंचाएंगे लाइव। साथ में होगा गॉसिप अड्डा, ब्लॉग, सिटिजन जर्नलिस्ट, खाना-खजाना और वीकेंड प्लानर भी।
एक पते पर मिलेंगे हम
चाहे शहर का कोई पर्व हो या सामाजिक-राजनीतिक हलचल, हम सब कुछ आपके लिए साकार करेंगे अनगिनत तस्वीरों के साथ, और यह सब होगा आपकी भागीदारी से।
देहरादून में बसे लोगों के साथ ही दुनिया भर में रहने वाले देहरादून समेत उत्तराखंड के अप्रवासियों के लिए भी अपने शहर से पल-पल जुड़े रहने का सिर्फ एक पता है...www.dehradun.amarujala.com