फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra: Food Department Gears Up Will Request Centre for Additional Supply of Cylinders

Chardham Yatra: खाद्य विभाग ने कसी कमर, सिलिंडरों की अतिरिक्त आपूर्ति के लिए केंद्र से किया जाएगा अनुरोध

Thu, 02 Apr 2026 12:06 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 02 Apr 2026 12:06 AM IST
सार

चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन होता है, जिससे होटल, धर्मशाला, ढाबा, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस सहित अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में एलपीजी गैस की खपत में अत्यधिक वृद्धि दर्ज की जाती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra: Food Department Gears Up Will Request Centre for Additional Supply of Cylinders
कमर्शियल गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग ने कमर कस ली है। सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आनंद स्वरूप ने कहा कि व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलिंडरों के अतिरिक्त आवंटन के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा। ताकि यात्रा अवधि के दौरान आपूर्ति बाधित न हो।

विज्ञापन


सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने सचिवालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दौरान संभावित मांग, भंडारण क्षमता, आपूर्ति शृंखला, परिवहन व्यवस्था एवं वितरण तंत्र की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


सचिव आनंद स्वरूप ने कहा, चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन होता है, जिससे होटल, धर्मशाला, ढाबा, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस सहित अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में एलपीजी गैस की खपत में अत्यधिक वृद्धि दर्ज की जाती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। तेल विपणन कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को हर स्थिति में सुचारू, संतुलित एवं निर्बाध बनाए रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: गंभीर बीमार शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

चारधाम यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अवसर के लिए कंपनियों को अग्रिम योजना के तहत पर्याप्त स्टॉक एवं लॉजिस्टिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी, अतिरिक्त शुल्क एवं अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए प्रदेशभर में सघन प्रवर्तन अभियान जारी रखा जाए। उन्होंने कहा इससे संबंधित शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

साढ़े नौ लाख से अधिक सिलिंडरों की खपत का आंकलन
सचिव आनंद स्वरूप ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से नवंबर तक की अवधि के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में पंजीकृत लगभग 14,901 होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में व्यवसायिक एलपीजी गैस की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस अवधि में इन प्रतिष्ठानों के लिए लगभग 9,67,950 व्यवसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आवश्यकता का आकलन किया गया है।

अब हर दिन मिलेंगे छह हजार व्यावसायिक सिलिंडर
खाद्य सचिव ने कहा कि व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में वृद्धि की गई है। जहां पूर्व में यह आपूर्ति लगभग 3,000 सिलिंडर प्रतिदिन थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 6,000 सिलिंडर प्रतिदिन से अधिक कर दिया गया है। वहीं, कालाबाजारी पर 16 एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बैठक में अपर आयुक्त पीएस पांगती, आईओसीएल के डिवीजनल हैड स्वर्ण सिंह, जेएल प्रसन्ना, पंकज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed