{"_id":"69cd425210c141e98107ddb1","slug":"uttarakhand-seriously-ill-teachers-in-the-state-will-be-compulsorily-retired-education-minister-order-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गंभीर बीमार शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गंभीर बीमार शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश
Wed, 01 Apr 2026 09:38 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 01 Apr 2026 09:38 PM IST
सार
बीमार शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मिलने के बाद चिकित्सा बोर्ड एवं विभागीय समिति की संस्तुति पर कार्रवाई करते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में गंभीर बीमार और लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ऐसे शिक्षकों की सूची शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा, ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मिलने के बाद चिकित्सा बोर्ड एवं विभागीय समिति की संस्तुति पर कार्रवाई करते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने पिछले साल भी विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए थे लेकिन तबादलों के दौरान बीमार शिक्षकों की सूची की भरमार वाले विभाग में अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए अधिकारियों को शिक्षक नहीं मिले। इस कारण ऐसे शिक्षकों के खिलाफ तब कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल और कार्यालयों में संबद्ध शिक्षकों की सूची तलब
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्कूल और कार्यालयों में संबद्ध शिक्षकों और अधिकारों की सूची भी तलब की है। उन्होंने कहा, एक सप्ताह के भीतर शिक्षा महानिदेशालय को सूची उपलब्ध कराई जाए। बताया गया है कि कई शिक्षक न सिर्फ मूल तैनाती के बजाए दूसरे स्कूल व कार्यालय में संबद्ध हैं, बल्कि कुछ दूसरे विभागों में भी कार्यरत हैं।