फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra country first e-pilgrimage corridor dream is broken charging stations will not be able to start

Chardham yatra 2023: देश के पहले ई तीर्थ कॉरिडोर का सपना टूटा, नहीं शुरू हो पाएंगे चार्जिंग स्टेशन

Mon, 20 Mar 2023 06:47 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Mar 2023 06:47 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से मुलाकात कर प्रदेश में ई-चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने का अनुरोध किया था। सूत्रों के मुताबिक, भारी उद्योग मंत्रालय से अनुमति मिलने में अभी समय लगेगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra country first e-pilgrimage corridor dream is broken charging stations will not be able to start
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा मार्ग को देश का पहला इलेक्ट्रिक कॉरिडोर बनाने का सपना टूट गया है। यात्रा पर इलेक्ट्रिक वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चार्जिंग की सुविधा नहीं मिल पाएगी। यात्रा शुरू होने से पहले चारधाम यात्रा मार्ग पर 35 स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन बनने की संभावना कम है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से पहले चरण में 35 ई-चार्जिंग स्टेशन की डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए भारी उद्योग मंत्रालय को भेजा गया है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग सुविधा देने के लिए सरकार की ई-गलियारा बनाने की योजना है। पहले चरण में चारधाम यात्रा मार्गों पर 35 स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए सर्वे किया गया। इसकी डीपीआर तैयार कर परिवहन विभाग ने भारी उद्योग मंत्रालय को भेजी दी है।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से मुलाकात कर प्रदेश में ई-चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने का अनुरोध किया था। सूत्रों के मुताबिक, भारी उद्योग मंत्रालय से अनुमति मिलने में समय लगेगा, जिससे चारधाम यात्रा शुरू होने से ई-चार्जिंग स्टेशन संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय की ओर से अनुमति मिल भी जाती है, तो भी कार्यदायी संस्था का चयन करने और स्टेशन बनाने में समय लग सकता है। 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग की सुविधा नहीं मिल पाएगी।

20 से 25 करोड़ रुपये का भेजा प्रस्ताव

चारधाम यात्रा मार्ग 950 किमी का है। ई-गलियारा योजना के तहत हर 30 किमी पर एक ई-चार्जिंग स्टेशन बनाया जाना है। पहले चरण में 35 चार्जिंग स्टेशन के लिए 20 से 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। दूसरे चरण में मैदानी क्षेत्रों और तीसरे में बाकी बचे पर्वतीय क्षेत्रों में चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना है। चार्जिंग स्टेशन के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस, लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस, परिवहन निगम के बस अड्डे की जगह का चयन किया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीपीपी मोड पर बनेगा हर की पैडी गलियारा,  निर्माण के लिए इन खास कंपनियों से संपर्क साधेगी सरकार

चारधाम यात्रा मार्गाें पर 35 स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर काम किया जाएगा। ई-गलियारा बनाने के लिए तीन चरणों में काम होगा। -एसके सिंह, संयुक्त आयुक्त, परिवहन विभाग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed