फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Har Ki Paidi Corridor will be built on PPP mode Kashi and Ujjain corridor Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पीपीपी मोड पर बनेगा हर की पैडी गलियारा,  निर्माण के लिए इन खास कंपनियों से संपर्क साधेगी सरकार

Sun, 19 Mar 2023 03:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Mar 2023 03:39 PM IST
सार

हरिद्वार, रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने हर की पैड़ी का नया गलियारा बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव पर प्रदेश मंत्रिमंडल अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति दे चुका है। यह गलियारा कनखल, सती कुंड, संन्यास मार्ग, भूपतवाला को शामिल करते हुए बनाया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Har Ki Paidi Corridor will be built on PPP mode  Kashi and Ujjain corridor Uttarakhand news in hindi
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश सरकार हर की पैडी गलियारा तैयार करने के लिए उन कंपनियों से संपर्क साधेगी, जिन्होंने काशी विश्वनाथ और उज्जैन के महाकाल मंदिर गलियारा बनाया है। सरकार हर की पैड़ी प्रोजेक्ट को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत तैयार कराएगी। इसके लिए सरकार सीएसआर से फंड जुटाएगी।

विज्ञापन

बता दें कि हरिद्वार, रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने हर की पैड़ी का नया गलियारा बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव पर प्रदेश मंत्रिमंडल अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति दे चुका है। यह गलियारा कनखल, सती कुंड, संन्यास मार्ग, भूपतवाला को शामिल करते हुए बनाया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन

कौन सा विभाग करेगा काम, अभी तय होना

अभी सरकार को यह तय करना है कि इस परियोजना का काम कौन सा विभाग करेगा। वैसे प्रस्ताव आवास विभाग की ओर से शासन को प्राप्त हुआ है, लेकिन जरूरी नहीं कि निर्माण एजेंसी आवास विभाग ही हो। यह काम लोनिवि या पर्यटन विभाग में से किसी अन्य संस्था को दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे श्रेष्ठ कंपनी से कराया जाएगा काम

सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, हर की पैड़ी गलियारा बनाने के लिए सरकार उज्जैन और काशी विश्वनाथ गलियारा बनाने वाली कंपनियों से भी संपर्क करेगी। यह कार्य बदरीनाथ-केदारनाथ में पुनर्निर्माण का कार्य कर रही कार्यदायी एजेंसी भी कर सकती है लेकिन इसके लिए बाकायदा निविदा की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Vikasnagar Encroachment: अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात, लोगों ने खाली की बस्ती, तस्वीरें

सीएसआर से फंड जुटाएगी सरकार

सरकार इस परियोजना के लिए सीएसआर से फंड जुटाएगी। परियोजना का निर्माण पीपीपी योजना के तहत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed