फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Two helpline numbers of Char Dham Control Room released, 12 helpdesk created

Chardham Yatra: यात्रियों के लिए सुविधा...चारधाम कंट्रोल रूम के दो हेल्पलाइन नंबर जारी, 12 हेल्प डेस्क बनाईं

Mon, 28 Apr 2025 09:01 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Apr 2025 09:01 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: हेलिकॉप्टर बुकिंग में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए भी डेस्क बनाई गई है। इस बैठक में यात्रा मार्ग के सभी थाना और चौकी प्रभारी ऑनलाइन जुड़े रहे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Two helpline numbers of Char Dham Control Room released, 12 helpdesk created
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने सोमवार को चारधाम यात्रा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में चारधाम कंट्रोल रूम के दो हेल्पलाइन नंबरों को भी जारी किया।

विज्ञापन


इन पर श्रद्धालु किसी भी वक्त फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं। साथ ही श्रद्धालुओं और प्रशासन की सुविधा के लिए विभिन्न स्तरों पर 12 हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया। हेलिकॉप्टर बुकिंग में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए भी डेस्क बनाई गई है। इस बैठक में यात्रा मार्ग के सभी थाना और चौकी प्रभारी ऑनलाइन जुड़े रहे।

विज्ञापन

चारधाम कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर

9897846203 और 0135-2714484

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा का आगाज...कपाटोद्घाटन के लिए ऋषिकेश से 19 बसों में 741 यात्री हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं डेस्क

- वेलफेयर मॉनीटरिंग डेस्क (पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ और पीआरडी)
- सोशल मीडिया निगरानी व मीडिया कवरेज डेस्क
- डाटा कलेक्शन डेस्क
- सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट व एनजीटी से संबंधित मामलों की डेस्क
- नोडल अफसर समन्वय डेस्क
- संबंधित विभागों से संबंधित डेस्क
- फर्जी हेलिकॉप्टर बुकिंग की शिकायत के लिए डेस्क
- कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों के लिए डेस्क
- वीवीआईपी व वीआईपी मूवमेंट डेस्क
- वाहन दुर्घटना रेस्क्यू हेल्प डेस्क
- टोल प्लाजा व एएनपीआर कैमरा समन्वय डेस्क
- यातायात प्रबंधन और पार्किंग डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed