फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025: Samples of 885 horses and mules for testing Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: जांच के लिए 885 घोड़े-खच्चरों के लिए सैंपल, पशुपालन मंत्री ने दिए निर्देश

Fri, 04 Apr 2025 08:39 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Apr 2025 08:39 AM IST
सार

विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में घोड़े-खच्चरों के साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। विभाग के निदेशक नीरज सिंघल के मुताबिक बृहस्पतिवार को 885 सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025: Samples of 885 horses and mules for testing Uttarakhand News in hindi
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों पर जाते यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रप्रयाग जिले में कुछ घोड़े खच्चरों में इक्वाइन इनफ्लुएंजा की पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग ने बृहस्पतिवार को तीन जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली से 885 घोड़े खच्चों के सिरम सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है।

विज्ञापन

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश के बाद विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में घोड़े-खच्चरों के साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। विभाग के निदेशक नीरज सिंघल के मुताबिक बृहस्पतिवार को 885 सैंपल लिए गए। जबकि श्रीनगर एवं पशुलोक लैब से 1033 सैंपल मिले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2696 सैंपल लिए जा चुके हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: इस बार रिकॉर्ड समय में घोषित होगा बोर्ड का रिजल्ट, दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी है परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव व 712 की निगेटिव मिली। जिन घोड़े-खच्चरों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, रोग के संबंध में विभागीय सहायता या जानकारी के लिए लोगों को हेल्पलाइन नंबर 1962 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed