फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board 10th and 12th results will be declared in record time this time

Uttarakhand: इस बार रिकॉर्ड समय में घोषित होगा बोर्ड का रिजल्ट, दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी है परीक्षा

Fri, 04 Apr 2025 08:18 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Apr 2025 08:18 AM IST
सार

पिछले माह ही उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हुई। दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Board 10th and 12th results will be declared in record time this time
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार रिकॉर्ड समय में घोषित होगा। दो लाख 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। रामनगर बोर्ड की डाटा पंचिंग की प्रक्रिया से रिजल्ट तैयार करने में तेजी आई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड की लिखित परीक्षाएं पिछले महीने 11 मार्च को खत्म हुई है। दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा खत्म होने के बाद रामनगर बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 25 मिश्रित केंद्र हैं।
विज्ञापन


जबकि हाईस्कूल एकल के तीन और इंटर एकल का एक केंद्र है। रामनगर बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक अधिकतर मूल्यांकन केंद्रों में मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है। इक्का-दुक्का जो केंद्र छूटे हैं, उनमें शुक्रवार को इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chardham Yatra 2025: केदारनाथ के लिए आठ अप्रैल से होगी हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग, इतना बढ़ा किराया

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने के लिए ओएमआर सीट के स्थान पर डाटा पंचिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है। जिससे रिजल्ट तैयार करने में तेजी आई है। रामनगर बोर्ड के मुताबिक कभी जून, जुलाई तक रिजल्ट के लिए इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इसी महीने रिजल्ट 30 तारीख से पहले घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed