Chardham Yatra: केदारनाथ में मौसम हुआ खराब, दो बजे के बाद सोनप्रयाग से आगे नहीं भेजे गए यात्री
Chardham Yatra 2023 Kedarnath Update: सुबह से केदारनाथ में मौसम साफ था। लेकिन डेढ़ बजे के बाद केदारनाथ के निचले इलाकों में बारिश व उसके बाद भी काले घने बादल छाए रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ व पड़ावों में खराब मौसम को देखते हुए सोप्रयाग से दो बजे के बाद यात्रियों को धाम नहीं भेजा गया। इससे पूर्व कुल 13074 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया, जिसमें ज्यादातर देर शाम तक केदारपुरी में पहुंच चुके थे। वहीं, छह हजार से अधिक यात्री फाटा, सीतापुर और सोनप्रयाग में रात्रि प्रवास के लिए रूके हुए हैं।
Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम आए यूपी के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 17 श्रद्धालुओं की जा चुकी जान
सोमवार को सुबह से मौसम साफ था। इस दौरान तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालु धाम के लिए रवाना होने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ ही चटक धूप के बीच धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। लेकिन डेढ़ बजे के बाद केदारनाथ के निचले इलाकों में बारिश व उसके बाद भी काले घने बादल छाए रहे, जिस कारण दो बजे के बाद सोनप्रयाग से यात्री धाम के लिए नहीं भेजे गए।
सेक्टर मजिस्ट्रेट नीरज रावत ने बताया कि सुबह 3 बजे से लेकर दोपहर बाद पौने दो बजे तक कुल 13074 यात्री केदारनाथ भेजे गए। जबकि शाम छह बजे तक 7653 यात्री दर्शन कर वापस लौट आए थे। उधर, केदारनाथ में भी दोपहर बाद घने काले बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शाम सात बजे केदारनाथ में अधिकतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दोपहर में यहां पारा 16 डिग्री तक रहा।
24870 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
सोमवार को केदारनाथ में रिकॉर्ड 24870 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। बीते दो वर्ष में यह एक दिन में सबसे अधिक श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड है। इससे पूर्व बीते वर्ष कपाट खुलने पर 6 मई को सबसे अधिक 23512 यात्रियों ने दर्शन किए थे। सोमवार को धाम में 15267 परुष, 9189 महिलाएं और 414 बच्चों ने बाबा केदार के दर्शन किए।
27 दिन में साढ़े चार लाख श्रद्धालु पहुंचे धाम
केदारनाथ यात्रा ने बीते वर्ष की भांति इस बार भी रफ्तार पकड़ ली है। कपाट खुलने के बाद से 27 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या साढ़े चार लाख पहुंची। उधर, तृतीय केदार तुंगनाथ में 26 दिनों में 12 हजार श्रद्धालु पहुंचे।
कपाट खुलने के बाद शुरुआती 20 दिनों तक बारिश, बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के भक्तों का उत्साह अपने चरम पर रहा। मौसम और भौगोलिक परिवेश की दुश्वारियों के बीच यात्रा नए आयाम स्थापित कर रही है। बीते एक सप्ताह से दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन 18 हजार से अधिक हो रही है। इधर, डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि तीर्थ यात्रियों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया जा रहा है।