{"_id":"646adade44f081573d0051c3","slug":"chardham-yatra-2023-yamunotri-dham-up-passenger-died-due-to-heart-attack-today-22-may-uttarakhand-news-2023-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम आए यूपी के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 17 श्रद्धालुओं की जा चुकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम आए यूपी के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 17 श्रद्धालुओं की जा चुकी जान
Mon, 22 May 2023 09:23 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 22 May 2023 09:23 AM IST
सार
पैदल यात्रा से अचानक शारीरिक तनाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में दिल के पुराने रोगी, उच्च रक्तचाप, डायबिटिज, धूम्रपान करने वाले, गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अटैक की आशंका बढ़ जाती है। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान हार्टअटैक से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश के एक तीर्थयात्री की जानकीचट्टी में मौत हो गई। धाम की यात्रा के दौरान हार्टअटैक से मरने वालों की संख्या 17 पहुंच चुकी है। लंबी पैदल यात्रा के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी होती है। पैदल यात्रा से अचानक शारीरिक तनाव भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में दिल के पुराने रोगी, उच्च रक्तचाप, डायबिटिज, धूम्रपान करने वाले, गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अटैक की आशंका बढ़ जाती है। कुछ दूर चलने पर सांस फूलना और छाती में दर्द जैसे लक्षणों पर तत्काल यात्रा स्थगित कर देनी चाहिए। यात्रा के पहले पड़ाव ऋषिकेश में स्क्रीनिंग की व्यवस्था से उच्च जोखिम वाले तीर्थयात्रियों की समय पर पहचान की जा सकती है। इसके लिए स्क्रीनिंग फार्म में केवल 10 सवालों को शामिल करने और कुछ जांच की जरूरत होगी।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के दौरान हार्टअटैक से होने वाली मौतों को कम करने के लिए एम्स ऋषिकेश ने स्क्रीनिंग फार्म भरवाने की व्यवस्था को पुख्ता तरीके से लागू करने का सुझाव दिया है। एम्स के हृदय रोग विभाग के डॉ. अभिमन्यु निगम का कहना है कि स्क्रीनिंग फार्म में 10 सवालों के जवाब और कुछ प्राथमिक जांच से यात्री के स्वास्थ्य व जोखिम का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
इन 10 सवालों के जवाब हों अनिवार्य
- मरीज की उम्र (60 से अधिक उच्च जोखिम)
- उच्च रक्तचाप
- डायबिटिज
- धूम्रपान
- पारिवारिक इतिहास
- पूर्व में हृदयाघात या लकवा का अटैक
- सांस फूलना
- छाती में दर्द
- गंभीर या एक साथ कई बीमारियों से ग्रस्त
- अत्याधिक वजन
यात्रा से कराएं ये जांचें
- ईसीजी, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच
दवाएं, उपकरण और सावधानी
- दिल, उच्च रक्तचाप और डायबिटिज के मरीज दवा साथ रखें।
- पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलिंडर रखें, ठंड से बचाव करें।
- रोजाना 1.5 से 2 लीटर पानी पीएं (हृदय रोगी चिकित्सक की सलाह पर)
इनको अधिक खतरा
- हृदय की पंप कैपेसिटी 60 फीसदी से कम हो।
- एंजियोग्राफी, ब्लॉकेज या स्टंट लगे हों।
- पूर्व में हृदयाघात हुआ हो।