फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Case filed against fraudsters involved in helicopter service, two fake websites closed

Chardham Yatra: हेली सेवा में फर्जीवाड़ा करने वाले ठगों पर मुकदमा दर्ज, दो फर्जी वेबसाइट कराई बंद

Fri, 11 Apr 2025 09:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Apr 2025 09:02 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: हेली सेवा टिकट बुकिंग के लिए करीब तीन साल से साइबर ठग लोगों को ठगते आ रहे हैं। पिछले साल साइबर थाना पुलिस ने भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केंद्र (आई4सी) के साथ मिलकर 76 वेबसाइट को बंद कराया गया था।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Case filed against fraudsters involved in helicopter service, two fake websites closed
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेली सेवा में फर्जीवाड़े का जाल बिछाए बैठे साइबर ठगों के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दो फर्जी वेबसाइट को बंद कराया जा चुका है। फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर मौजूद तमाम फर्जी विज्ञापनों की लगातार निगरानी हो रही है। बता दें कि अमर उजाला की ओर से हेली सेवाओं में ठगी की आशंकाओं को देखते हुए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पिछले दिनों हेली टिकट बुकिंग शुरू होते ही ठगों के प्रयास को अमर उजाला ने ही प्रकाशित किया था।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि हेली सेवा टिकट बुकिंग के लिए करीब तीन साल से साइबर ठग लोगों को ठगते आ रहे हैं। पिछले साल साइबर थाना पुलिस ने भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केंद्र (आई4सी) के साथ मिलकर 76 वेबसाइट को बंद कराया गया था। इसके अलावा 40 से ज्यादा सोशल मीडिया पेज जिन पर लोगों को टिकट बुक कराने का झांसा दिया जा रहा था को बंद कराया गया था। इसी क्रम में इस बार शुरुआत से ही चार लोगों की टीम को ऐसे विज्ञापन और वेबसाइट की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। इस टीम ने दो फर्जी वेबसाइट को बंद कराया है। इन पर लोगों से हेली टिकट बुक कराने को कहा जा रहा था।
विज्ञापन


इसके साथ ही साइबर थाने में एक मुकदमा भी ठगी के संबंध में दर्ज किया गया है। भविष्य में जो भी शिकायतें आएंगी इसी मुकदमे के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर थाना और एसटीएफ की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर इसके लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर साइबर थाना पुलिस की ओर से मुहिम भी छेड़ी गई है। ताकि, यात्रा करने आने वाले देशभर के लोगों को इस तरह की ठगी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  चारधाम में धारण क्षमता से तय हो श्रद्धालुओं की संख्या, एसडीसी फाउंडेशन ने दिए सरकार को सुझाव

इन नंबरों पर भेजें स्क्रीन शॉट

एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि हेली सेवा से संबंधित कोई फर्जी वेबसाइट किसी को दिखती है या फिर किसी विज्ञापन की जानकारी मिलती है तो इसकी शिकायत के लिए नंबर जारी किए गए हैं। 9456591505 और 9412080875 मोबाइल नंबरों पर स्क्रीन शॉट भेजकर शिकायत की जा सकती है। इन्हें आई4सी के साथ मिलकर बंद कराया जाएगा। साथ ही साइबर ठगों के नाम और मोबाइल नंबर को मुकदमे में शामिल कर कार्रवाई की जाएगी।

ध्यान रहे हेली सेवाओं के लिए ये है असली वेबसाइट

https://www.heliyatra.irctc.co.in/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed