फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chandra grahan on four april.

चार अप्रैल को चंद्र ग्रहण, पढ़ें कैसा रहेगा असर

Fri, 27 Mar 2015 03:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Mar 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
chandra grahan on four april.

चार अप्रैल को चंद्र ग्रहण का प्रभाव देहरादून में 38 मिनट रहेगा। इसमें 12 मिनट खग्रास यानी चांद को पूरी तरह से ढकने वाला होगा। इस दौरान सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेंगे।

विज्ञापन


ज्योतिषियों के अनुसार मेष, कर्क, वृश्चिक, धनु और मीन के लिए ग्रहण शुभ रहेगा। मिथुन, वृष, सिंह, तुला, मकर के लिए मध्यम, जबकि कन्या और कुंभ के लिए कष्टदायक माना जा रहा है। ग्रहण का स्पर्श शाम 3.45 पर होगा जो कि 7.15 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन


दून में 6.37 पर चंद्र-ग्रहण होगा यानी यहां 38 मिनट का ग्रहण रहेगा। नौ घंटे पूर्व इसका सूतक शुरू हो जाएगा। पंडित भरत राम तिवारी के अनुसार इस दौरान मूर्तियों को ना छुएं। पूजा-पाठ, खाने-पीने से दूर रहें। हालांकि गर्भवती महिलाएं दवाई आदि का सेवन कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राशियों पर पड़ेगा कुछ ऐसा प्रभाव

chandra grahan on four april.

मेष- सुख मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी।
वृष- चिंता रहेगी। संतान कष्ट हो सकता है।
मिथुन- मानसिक तनाव रहेगा। अपयश की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क- सुख साधनों में वृद्धि रहेगी। अच्छी खबर मिलेगी।
सिंह- पारिवारिक क्लेश होगा। पारिवारिक जीवन में कष्ट हो सकता है।
कन्या- शारीरिक कष्ट, तनाव और धनहानि हो सकती है।
तुला- स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है।
वृश्चिक- पदोन्नति होगी। व्यवसायिक लाभ मिलेगा।
धनु- मान-सम्मान होगा। यश की प्राप्ति होगी।
मकर- शारीरिक कष्ट हो सकता है। व्यर्थ का भ्रमण होगा।
कुंभ- नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में कष्ट होने की संभावना है।
मीन- धन लाभ होगा। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

हनुमान जयंती के दिन चंद्र ग्रहण

इसबार हनुमान जयंती के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस वजह से अधिकतर मंदिरों में चार की जगह पांच अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। ग्रहण के सूतक के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

चार अप्रैल को चंद्रग्रहण लग रहा है। इसका सूतक सुबह 6.45 बजे से शुरू हो जाएगा। ग्रहण शाम 3.45 बजे से 7.15 बजे तक रहेगा। देहरादून में ग्रहण चंद्रोदय के समय 6.37 बजे से लगेगा। यहां चंद्रग्रहण का समय 38 मिनट रहेगा।

ग्रहण के चलते मंदिरों में हनुमान जी का अभिषेक, पूजन आदि नहीं होगा। सूतक की वजह से दिनभर मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। कुछ मंदिरों में चार अप्रैल को ग्रहण समाप्त होने के बाद पूजा-अर्चना की जाएगी। जबकि कुछ मंदिरों पांच अप्रैल को विधिविधान से हनुमान जयंती मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed