{"_id":"0c7928a50c7c49c5dac0f0db4bd62d68","slug":"champion-forgot-his-promise","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोश उतरा तो अपना ही वादा भूले चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोश उतरा तो अपना ही वादा भूले चैंपियन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 12 Nov 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर विधायक चैंपियन बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों को मुख्य सचिव से मिलाने का वादा भूल गए।
विज्ञापन
चैंपियन नहीं आए
प्रशिक्षित इंतजार करते रहे, लेकिन चैंपियन नहीं आए। हालांकि, बाद में उन्होंने मुख्य सचिव से मुलाकात का दावा किया। रविवार को चैंपियन परेड ग्राउंड में धरना दे रहे प्रशिक्षितों के बीच कई दावे-वादे कर गए थे।
पढ़ें, एक साल तक टिहरी बांध की झील में चलेंगी 'मुफ्त' बोट
विज्ञापन
जबान फिसली तो उन्होंने मुख्य सचिव का गला पकड़ने और मेज पर 25 किलो का हाथ मारने तक की बात कह दी थी। कहा था कि सोमवार को वह दस प्रशिक्षितों को लेकर मुख्य सचिव सुभाष कुमार से मुलाकात कर नियुक्ति की मांग उठाएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें, मॉर्निंग वॉक पर मिले हाथी तो उसे न कहें 'गुड मॉर्निंग'
सोमवार को प्रशिक्षित परेड ग्राउंड पर चैंपियन का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर दो बजे बाद भी वह नहीं पहुंचे। बाद में विधायक चैंपियन ने कहा कि वह सोमवार को मुख्य सचिव से मिले थे। बताया कि मुख्य सचिव ने उन्हें प्रशिक्षितों की नियुक्ति के मामले में अधिकारियों से आख्या मांगकर एक सप्ताह में जानकारी देंगे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---