उत्तराखंड का बर्थडे मनाए, दुनिया में छा जाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के 16वें स्थापना दिवस पर अमर उजाला की ओर से उत्तराखंड उदय उत्सव का आगाज हो गया है। तो आप किसका इंतजार कर रहे हैं। हमारी मनाइए परिवार, दोस्तों और ऑफिस के साथियों संग राज्य स्थापना दिवस का उत्सव मनाइए, केक काटिए और पार्टी कीजिए। देखिए मातृ भूमि का जश्न मनाने में कितना गर्व महसूस होता है। हां इसकी तस्वीरें हमसें शेयर करना मत भूलिएगा, क्योंकि हम आपकी इन तस्वीरों को पूरी दुनिया तक अमर उजाला के ऑनलाइन एडिशन के जरिए पहुंचाएंगे। ताकि दुनिया भी जाने उत्तराखंडी किस शान से अपने राज्य के स्थापना दिवस का जश्न मनाते हैं...
शुरू हो चुका है जश्न
राज्य का स्थापना दिवस वैसे तो नौ नंवबर को मनाया जाता है। पर शहर में अमर उजाला की पहल पर उत्तराखंड उदय उत्सव के तहत जश्न शुरू हो गया है। स्कूल, कॉलेज और सरकारी विभागों में केक काटे जा रहे हैं और कल्चरल प्रोग्राम होने लगे हैं। सरकारी के अलावा निजी प्रतिष्ठानों, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के साथ्ा ही शहरवासी भी अपने स्तर से जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। छोटे-छोटे बच्चों में भी काफी उत्सुकता है। आपकी तरह ही हमें भी गर्व होता है जब बच्चें राज्य के उत्सव के प्रति उत्सुकता दिखाते हैं तो तय है कि राज्य का भविष्य उज्ज्वल है।
अमर उजाला की मंशा भी 10 दिवसीय इस आयोजन को लेकर यही है। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य अपने प्रदेश से प्रगाढ़ प्रेम करने के लिए प्रेरित करना है। मंतव्य यह है कि जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो उसे सहेजते भी हैं। पिछला स्थापना दिवस महज एक सरकारी कार्यक्रम था, इस वर्ष हम इसे जन-जन से जोड़ना चाहते हैं।
तो ऐसे होइए जश्न में शामिल
अमर उजाला चाहता है कि जन्मोत्सव पर गली-गली में केक कटें, विभिन्न तरीके की प्रतियोगिताएं हों, भवन सजें और गीत-संगीत का भी धमाल हो। और हो भी यही रहा है। इसके लिए हम तहे दिल से आप लोगों के शुक्रगुजार हैं। जिन्होंने स्थापना दिवस के लिए कोई प्लान नहीं बनाया है वो किसका इंतजार कर रहे हैं। शुरू हो जाइए।
उत्तराखंड राज्य का बर्थडे सेलीब्रेशन हमारे संग शेयर करने के लिए बर्थडे मनाते हुए तस्वीरें हमें amarujalalive@gmail.com पर भेजें। आप ये तस्वीरें वॉट्सएप नंबर 9935656299 पर भी भेज सकते हैं।